सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

लालू यादव ने CM बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया’, BJP सांसद रमा देवी बोलीं- सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए मैं काफी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘CM बनने के लिए लालू यादव ने मेरे पति को मरवा दिया’, BJP सांसद रमा देवी बोलीं- सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए मैं काफी

रमा देवी मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना को संबोधित कर रही थीं. कहा कि हमलोग दबने वाले नहीं हैं.

शिवहर से बीजेपी की सांसद रमा देवी (BJP MP Rama Devi) ने मंगलवार (17 अक्टूबर) को बड़ा बयान दिया है. रमा देवी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए मेरे पति को मरवा दिया. ये लोग बेशर्म हो गया. ये लोग पैसा खाने के लिए बैठा हुआ है. इनके यहां रोज घोटाला होता है.

रमा देवी मंगलवार को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना को संबोधित कर रही थीं. वे आरजेडी और महागठबंधन की सरकार पर खूब बरसीं. कहा कि नारी शक्ति का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है और महिला बिल पास करने का काम किया है. ये लोग सिर्फ अपनी महिला को सम्मान देने का काम करते हैं.

Advertisement

‘जेल में जाओ.. जेल से आओ… बेल पाओ’

सांसद रमा देवी ने कहा कि ये लोग अरबपति और खरबपति बने हुए हैं. शर्म तो लगता नहीं है. जेल में जाओ, जेल से आओ, बेल पाओ. अब जाति गणना में भी हमलोगों का घोटाला कर दिया है. यह घोटाला बर्दाश्त नहीं होगा. यह अपमान बर्दाश्त नहीं होगा. हमलोग जवाब देने के लिए काफी हैं और जवाब देंगे. हमलोग दबने वाले नहीं हैं. सारे राक्षसों का विनाश करने के लिए रमा देवी काफी है.

नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए रमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे चला रहे हैं वैसा राज चलना चाहिए. जिसको बुद्धि हो दिमाग हो और जनता के लिए सम्मान हो. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं? यह उन्हें भी नहीं पता है. क्योंकि सब कुछ अब लालू यादव के हाथ में है. लालू यादव ही यह सब कुछ करके बिहार को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *