Home देश दुनिया Lalitpur Gangrape Case: चलती कार में छात्रा से चाकू की नोक पर...

Lalitpur Gangrape Case: चलती कार में छात्रा से चाकू की नोक पर गैंगरेप, हाईवे पर फेंककर भागे आरोपी

0
40

Lalitpur Gangrape Case: चलती कार में छात्रा से चाकू की नोक पर गैंगरेप, हाईवे पर फेंककर भागे आरोपी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने चलती कार में एक छात्रा को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया और वारदात के बाद उसे हाईवे पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना जखौरा थाना क्षेत्र के बांसी कस्बे से राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 पर हुई। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 अक्टूबर की दोपहर वह अपने गांव से छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने के लिए बांसी कस्बे गई थी। काम खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने के लिए निकली, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात परिचित युवक नितिन ठाकुर से हुई। नितिन ने उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया।

कार में पहले से ही एक दूसरा युवक मौजूद था। दोनों ने कुछ दूर जाते ही चाकू निकाल लिया और छात्रा को धमकाते हुए चलती कार में बारी-बारी से रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कार को बबीना के पास से वापस मोड़ा और शाम करीब सात बजे उसे जान से मारने की धमकी देकर सौरई रोड स्थित मंदिर के पास हाईवे पर फेंककर भाग निकले।

घबराई हुई छात्रा किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार ने जखौरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

ललितपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं और आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और उसे पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।

यह घटना प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़े करती है। बढ़ते अपराधों के बीच यह मामला समाज और प्रशासन दोनों के लिए चेतावनी है कि महिलाओं के प्रति अपराध पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here