सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कुमारी सैलजा ने फिर CM पद पर ठोका दावा, ‘हरियाणा में बने दलित मुख्यमंत्री’

3 मिनट पढ़ें
कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने फिर CM पद पर ठोका दावा, 'हरियाणा में बने दलित मुख्यमंत्री'

Advertisement

हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा लगा रही है. वहीं, कांग्रेस में सीएम पद के पद को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है. इस बीच कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस में दलित समाज का सीएम हो सकता है. दलित समाज ये मांग भी है. समय के मुताबिक बदलाव भी आता है. राहुल गांधी भी दलित समाज को आगे लाना चाहते हैं. कांग्रेस के सीएम चेहरे का चयन हाई कमान करेगा.

बीजेपी का सफाया हो चुका है- सैलजा

सिरसा से सांसद सैलजा ने शुक्रवार (27 सितंबर) को कालांवाली में प्रचार किया. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार शीशपाल केहरवाला के पक्ष में की जनसभा. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी का सफाया हो चुका है. कांग्रेस बहुमत से सरकार बना रही है. उन्होंने कहा, “मेरे खून में कांग्रेस है, मरते दम तक कांग्रेस में ही रहूंगी. बीजेपी इस तरह के हथकंडे अपनाती है. लोग बीजेपी की कुनीतियों से तंग आ चुके है.”

‘कांग्रेस ही बीजेपी का विकल्प’

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “10 साल हरियाणा प्रदेश में बीजेपी का सुशासन नहीं कुशासन रहा. सरकार के पोर्टल से लोगों को काफ़ी परेशानियां हुई. बीजेपी के डबल इंजन की सरकार केंद्र और प्रदेश में फेल हुई. बीजेपी का विकल्प सिर्फ कांग्रेस ही है. 2019 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला. जेजेपी के 10 विधायकों की बैसाखी की बदौलत ही बीजेपी सरकार में आई. जेजेपी ने बीजेपी के खिलाफ वोट मांगे थे. अब हरियाणा में बीजेपी, जेजेपी के खिलाफ वोट पड़ेगे. बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों की कोई सुनवाई नहीं होती है. भारतीय जनता पार्टी में मंत्रियों और विधायकों ने सुनवाई नहीं होने का दुखड़ा कई बार पार्टी के नेतृत्व के सामने रोया है. बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों के अलग अलग सुर देखने को मिलते थे. अब भी बीजेपी ने अपने सीनियर नेताओं को साइड लाइन लगा दिया है.”

मायावती के दावे पर भी तंज

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ” पूर्व सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा को पिछले साढ़े 9 साल में बर्बाद किया.” मायावती के दावे पर उन्होंने तंज करते हुए कहा कि न इनेलो-बसपा की सरकार बनेगी और न ही उनके डिप्टी सीएम बनेंगे. अभय चौटाला द्वारा इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो बसपा का कोई वजूद नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *