सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर फिर बोलीं कुमारी सैलजा, जानें क्या कुछ कहा?

2 मिनट पढ़ें
कुमारी सैलजा

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर फिर बोलीं कुमारी सैलजा, जानें क्या कुछ कहा?

Advertisement

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब रही है. वहीं कांग्रेस एक बार फिर सत्ता पाने चूक गई है. कांग्रेस की हार को लेकर लगातार पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में सिरसा से सांसद व वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा की भी प्रतिक्रिया आई है.

कुमारी सैलजा ने कहा, “हार और जीत के कई कारण होते हैं अभी समीक्षा चल रही है. लोगों से, नेताओं से और कार्यकर्त्ताओं से बातचीत कर सबसे फीडबैक लेंगे. इसके बाद ही आलाकमान किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगा.”

इससे पहले चुनावी नतीजों पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की भी प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने कहा था, “हरियाणा विधानसभा के चुनाव नतीजे अप्रत्याशित हैं. जो नतीजे आए हैं, उन्होंने सबको अचंभे में डाल दिया है. हम उनका गहराई से विश्लेषण कर रहे हैं. लेकिन, चुनाव प्रक्रिया पर जो सवाल उठ रहे हैं, उन्हें हमने चुनाव आयोग के समक्ष भी उठाया है और आयोग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. बीजेपी द्वारा तमाम छल-कपट किये जाने के बावजूद कांग्रेस को बीजेपी के बराबर करीब 40 प्रतिशत वोट मिले हैं.”

Advertisement

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम कांग्रेस के मन मुताबिक नहीं आए. कांग्रेस उम्मीद कर रही थी कि उसे 90 विधानसभा सीटों में से कम से कम 60 सीटें मिलेंगी. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर बाजी मार ली और तीसरी बार सरकार बना ली. कांग्रेस के खाते में महज 37 सीटें आईं.

कांग्रेस के लिए ये नतीजे निराशापूर्ण रहे और हार पर विचार करते हुए इसकी कई वजहें मानी गईं. एक ओर कांग्रेस की गुटबाजी कारण बना. दूसरी वजह ये भी मानी गई कि पार्टी से ज्यादा नेताओं का ध्यान अपनी निजी जीत पर था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *