सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कुलदीप यादव या फिर आकाशदीप? प्लेइंग 11 को लेकर उलझन में कप्तान रोहित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कुलदीप यादव या फिर आकाशदीप? प्लेइंग 11 को लेकर उलझन में कप्तान रोहित शर्मा

कुलदीप यादव और आकाशदीप ने रांची में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. लेकिन इनमें से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 से ड्रॉप किया जाएगा.

धर्मशाला टेस्ट के लिए टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही टीम इंडिया नई मुश्किल में फंस गई है. जसप्रीत बुमराह का प्लेइंग 11 में खेलना तय है. ऐसे में टीम इंडिया को कुलदीप यादव और आकाशदीप में से किसी एक को प्लेइंग 11 से बाहर करना होगा. रांची टेस्ट में ये दोनों खिलाड़ी ही भारत के लिए जीत के हीरो साबित हुए हैं, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह फैसला करना आसान नहीं होने वाला है. हालांकि धर्मशाला की पिच को देखते हुए टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ भी मैदान पर उतर सकती है.

रांची टेस्ट से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप को डेब्यू करने का मौका मिला. रांची की बेजान पिच पर आकाशदीप ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के शुरुआती तीन विकेट झटके और मेहमान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. दूसरी पारी में यही कमाल कुलदीप यादव ने किया. कुलदीप यादव महज 22 रन देकर तीन विकेट लेने में कामयाब हुए. नतीजा ये हुआ कि भारत ने रांची टेस्ट को नाम कर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली.

Advertisement

7 मार्च से खेला जाना है धर्मशाला टेस्ट

आर अश्विन रांची में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं. रवींद्र जडेजा गेंद के अलावा बल्ले से भी अहम योगदान दे रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को भी ड्रॉप करने का रिस्क टीम मैनेजमेंट की ओर से नहीं लिया जाएगा. इस बात की संभावना बेहद ज्यादा है कि टीम इंडिया कुलदीप यादव को ही ड्रॉप करे. बुमराह, सिराज और आकाशदीप तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालते हुए नज़र आ सकते हैं.

बता दें कि इंग्लैंड ने इस सीरीज का आगाज जोरदार तरीके से किया था. इंग्लैंड सीरीज का पहला मुकाबला जीतने में कामयाब रही थी. लेकिन भारत ने अगले तीन टेस्ट जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है. फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है. धर्मशाला टेस्ट मैच 7 मार्च से खेला जाना है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *