Home मैं भी रिपोर्टर Krishna Nagar crime: कृष्णा नगर थानान्तर्गत बढ़ रही हैं वारदातें : श्याम...

Krishna Nagar crime: कृष्णा नगर थानान्तर्गत बढ़ रही हैं वारदातें : श्याम सुंदर

0
26

Krishna Nagar crime: कृष्णा नगर थानान्तर्गत बढ़ रही हैं वारदातें : श्याम सुंदर

अग्रवाल नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : कृष्णा नगर थानान्तर्गत लगातार वारदातें बढ़ रही है | यह कहना है पूर्हावी दिल्पौली के पूर्रव मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल का | श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कृष्णा नगर थाने के अंतर्गत लगातार हो रही वारदातों पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा नगर थाना क्षेत्र बदमाशों,लुटेरों,चोरों का आरामगृह बन गया है। पुलिसकर्मी लाल क्वार्टर पटरियों पर कब्जा करवाकर लाखों रूपये अवैध वसूली में लगी है। अपराधियों को पकड़ने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है।

श्याम सुंदर अग्रवाल कहते हैं पिछले दिनों स्कूल छोड़ने गई महिला से लूट की घटना को चंद दिन ही बीते हैं कि शनिवार सुबह कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में फल खरीद रहे एक युवक की जेब से चोरों ने आइफोन उड़ा लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।चंद्र नगर निवासी अरविंद गुप्ता नारियल पानी लेने कृष्णा नगर आए थे। नारियल पानी पीते समय पीछे से एक युवक आया और उनका आइफोन निकाल लिया। श्याम सुंदर कहते हैं कि कृष्णा नगर पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद खराब है, इसी के चलते दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here