सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोलकाता कांड: ‘SC की कार्रवाई भी तो होती है लाइव टेलीकास्ट’, बैठक की शर्तों पर हड़ताली डॉक्टर्स ने और क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Protesting Doctors stick to demands says Supreme Court proceeding Live Telecast then Why Not Meeting With Mamata Banerjee कोलकाता कांड: 'SC की कार्रवाई भी तो होती है लाइव टेलीकास्ट', बैठक की शर्तों पर हड़ताली डॉक्टर्स ने और क्या कहा?

 

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ डॉक्टरों को प्रदर्शन जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने हड़ताली डॉक्टरों के साथ बातचीत के लिए गुरुवार (12 सितंबर) को 5 बजे का समय तय किया है. हालांकि, हड़ताल में शामिल डॉक्टर्स अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं.

हड़ताली डॉक्टर्स का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक का लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए. उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की कार्रवाई का लाइव प्रसारण (Live Telecast) हो सकता है तो सीएम के साथ बैठक का लाइव टेलीकास्ट क्यों नहीं हो सकता?

‘अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेंगे’

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि हम अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि सीएम ममता से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में 30 सदस्य ही शामिल होंगे. डॉक्टर्स का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शाम पौने पांच बजे नाबन्ना पहुंचे.

Advertisement

ममता सरकार ने किया था वादा

सुप्रीम कोर्ट के जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने के आदेश पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जताई थी. ममता बनर्जी ने कहा था कि डॉक्टरों को हड़ताल खत्म करके काम पर लौटना चाहिए क्योंकि हार्ट अटैक और अन्य तकलीफों का कोई समय नहीं होता. ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के प्रतिनिधि उनसे मिलेंगे तो वो जरूर उनसे बातचीत करेंगी.

बीजेपी साध रही निशाना

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले पर भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा रही है. बीजेपी के कई नेताओं ने कहा कि ममता बनर्जी को कोलकाता कांड की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. कई बीजेपी नेताओं ने ममता बनर्जी पर रेप के दोषियों को बचाने के भी आरोप लगाए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *