सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कोलकाता के दुर्गापुर में बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गापुर में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है। बंगाल के ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया कि केंद्र सरकार राज्य को ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए एक संभावित क्षेत्र के रूप में देख रही है। बिस्वास ने शनिवार को एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत ऊर्जा क्षेत्र के लिए लगभग 11,900 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में, केंद्र सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया के उत्पादन के लिए संभावित राज्य के रूप में पश्चिम बंगाल की पहचान की है। अब पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (WBPDCL) पायलट परियोजना के रूप में दुर्गापुर में हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है।

अरूप बिस्वास ने बताया कि बंगाल सरकार बहुत जल्द कोलाघाट और बंदेल थर्मल पावर स्टेशनों को बड़े स्तर पर अपग्रेड करने का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना से ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में प्रयास को प्रोत्साहन मिला है, जिसके तहत नुकसान में कमी, स्मार्ट मीटर की स्थापना और सिस्टम आधुनिकीकरण के लिए 11,895 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा ताकि क्षेत्र निरंतर सुधार के पथ पर आगे बढ़ सके।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी में 660 मेगावाट का सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन निर्माणाधीन है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल सरकार ने बकरेश्वर बांध पर 500 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *