सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kolhapur Clash: कोल्हापुर में दो गुटों में भिड़ंत, 10 से ज्यादा लोग घायल, गाड़ियां तोड़ी गईं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kolhapur Clash: कोल्हापुर में दो गुटों में भिड़ंत, 10 से ज्यादा लोग घायल, गाड़ियां तोड़ी गईं

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में सिद्धार्थनगर इलाके में बुधवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक टकराव हो गया। इस झगड़े में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए और कई वाहनों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया। अचानक भड़की इस झड़प ने पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना दिया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब राजेबगस्वर फुटबॉल क्लब की 31वीं सालगिरह के अवसर पर इलाके में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बैनर, पोस्टर और साउंड सिस्टम लगाया गया था। लेकिन इन्हीं चीजों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तेज आवाज और सजावट से उन्हें परेशानी हो रही है। धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और दोनों गुटों के बीच बहस मारपीट में बदल गई।

स्थिति बिगड़ते ही दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई और देखते ही देखते कई वाहन तोड़ दिए गए। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। झड़प में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोल्हापुर पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह झगड़ा एक “गलतफहमी” का नतीजा था, लेकिन मामला बढ़ने से हिंसा भड़क गई। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *