सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

केएल राहुल ने बैटिंग के साथ शुरू की विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस,टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

टीम इंडिया के फैंस के लिए गुड न्यूज! केएल राहुल ने बैटिंग के साथ शुरू की विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए गुड न्यूज है. केएल राहुल ने बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग की भी प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल चोट की वजह से लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर थे. लेकिन अब वे जल्द ही टीम में वापसी कर सकते हैं. राहुल ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी शुरू कर दी है. राहुल की प्रैक्टिस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं. वे नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. राहुल ने भारत के लिए आखिरी मैच मार्च 2023 में खेला था. इसके बाद से अभी तक वापसी नहीं कर सके हैं.

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल आईपीएल 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से ही वे क्रिकेट से दूर हैं. अब वे फिट हो चुके हैं. राहुल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बीसीसीआई की टीम की निगरानी में हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं. अब वे वापसी के लिए तैयार हैं. राहुल के साथ जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और प्रसिद्ध कृष्णा भी चोट की वजह से बाहर थे. लेकिन बुमराह और कृष्णा को आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह मिल गई है. लेकिन राहुल को अभी और इंतजार करना होगा.

राहुल ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट फरवरी 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वहीं आखिरी वनडे मैच मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. वे चोट की वजह से आईपीएल 2023 के सभी मैच नहीं खेल सके थे. राहुल आईपीएल 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे. राहुल के चोटिल होने पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने करुण नायर को टीम में शामिल किया था. राहुल ने 9 मैच खेले थे, जिसमें 274 रन बनाए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *