सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ का अलर्ट, राजौरी और मेंढ़र प्रभावित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से बाढ़ का अलर्ट, राजौरी और मेंढ़र प्रभावित

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पड्डर सब-डिवीज़न में बुधवार को बादल फटने की घटना हुई, जिसने इलाके में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। पड्डर के चिशोती गांव में मचैल माता मंदिर के पास यह घटना हुई। भारी बारिश और बादल फटने के कारण आसपास के इलाके में पानी का तेज बहाव शुरू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि चिशोती इलाके में अचानक आई बाढ़ के कारण राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। मचैल माता यात्रा के दौरान भीड़भाड़ के कारण बचाव कार्य को और अधिक सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्थानीय अधिकारियों और किश्तवाड़ के उपायुक्त से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि प्रशासन ने बचाव दल को तुरंत रवाना किया है और प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा एवं राहत प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हर मुमकिन मदद मुहैया कराई जा रही है।

Advertisement

किश्तवाड़ के पड़ोसी क्षेत्रों, राजौरी और मेंढ़र से भी बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं। राज्य के नेता प्रतिपक्ष और पड्डर-नागसेनी विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि स्थिति गंभीर है और प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ टीम की तत्काल तैनाती की आवश्यकता है। उन्होंने उपराज्यपाल से संपर्क कर बचाव कार्य में और मदद की मांग की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *