सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जम्मू-कश्मीर के बडगाम एनकाउंट में मारा गया राहुल भट के हत्यारे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी लतीफ राठर को एनकाउंटर में मार गिराया। लतीफ कश्मीर में कई हत्याओं को अंजाम दे चुका है। इसमें कश्मीरी पंडित राहुल भट और अमरीन भट भी शामिल हैं। कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनपुट मिला था कि लतीफ राठर समेत आतंकी संगठन लश्कर के तीन आतंकी बडगाम में छिपे हुए हैं। तीनों आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं। इससे पहले पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों ने 12 मई को पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घाटी में कार्यरत अल्पसंख्यक कर्मियों ने कश्मीर से बाहर तैनाती की मांग शुरू कर दी।साथ ही ज्यादातर कर्मचारी जम्मू चले आए। सुरक्षित स्थान पर तैनाती की मांग को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब वे घाटी नहीं जाएंगे क्योंकि वहां सुरक्षित माहौल नहीं है। कश्मीरी पंडित कर्मचारी की हत्या के बाद गृह मंत्री ने दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक कर पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की हिदायत दी। आतंकियों ने बडगाम में 25 मई को टीवी कलाकार अमरीन भट की उनके घर में घुस कर हत्या कर दी थी। हमले के दौरान उनका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। मई महीने में आतंकियों ने कई नागरिकों की लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *