किडनी के मरीजों को नहीं उठानी पड़ेगी अब परेशानी : विनोद जायस
* सरकारी अस्पतालों में लगी डायलिसिस मशीनें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में अब लोगो को किडनी के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा | अब भाजपा की दिल्ली सरकार नें विभिन्न अस्पतालों में तीन सौ डायलिसिस मशीनों की व्यवस्था कर दी है जिसके चलते किडनी के मरीजो को उनके घरो के नजदीक ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं दिल्ली सरकार की ओर से राजधानी
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने की दिशा में 16 सरकारी अस्पतालों में 300 डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं |सरकार के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त और अन्य जरुरतमन्द लोगो को रियायती दर पर डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी |
विनोद जायस कहते हैं दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नें एक और बड़ा वादा पूरा किया है | वे बताते हैं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने विश्व किडनी दिवस पर बड़ी घोषणा की थी दिल्ली सरकार जल्द ही सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा देगी। यह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत होगा। इससे गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी अपील की थी । उन्होंने कहा कि इससे किडनी की बीमारियों से बचा जा सकता है। विनोद जायस कहते हैं विश्व किडनी दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने ये ऐलान किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस सेवा शुरू करने जा रही है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे ज़्यादा फायदा होगा। उन्हें भी अब बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विनोद जायस कहते हैं दिल्ली सरकार की पीपीपी डायलिसिस परियोजना के तहत की गई यह पहल लोगो के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होगी |इसमें पहले से ही संचालित देश सौ मशीनों के साथ अब डेढ़ सौ और मशीनें जोड़ी गई है |अब यह संख्या तीन सौ हो गई है | जिससे दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को और मजबूती मिलेगी | विनोद जायस कहते हैं आप पार्टी सरकार केवल बयानबाजी और हवाबाजी करती थी जबकि भाजपा सरकार धरातल पर काम करती है | वे कहते हैं स्वस्थ दिल्ली के संकल्प की ओर बढ़ रही है दिल्ली की सरकार |
विनोद जायस कहते हैं कि दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुफ्त डायलिसिस सेवा भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। अन्य रोगियों की तरह उनके लिए भी उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।



