सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खरगे बोले- स्वागत है, ओवैसी ने कहा- कब्रों की सीढ़ियों का किया इस्तेमाल… आडवाणी को भारत रत्न के ऐलान पर किसने क्या कहा?

3 मिनट पढ़ें
खरगे बोले- स्वागत है, ओवैसी ने कहा- कब्रों की सीढ़ियों का किया इस्तेमाल... आडवाणी को भारत रत्न के ऐलान पर किसने क्या कहा?

खरगे बोले- स्वागत है, ओवैसी ने कहा- कब्रों की सीढ़ियों का किया इस्तेमाल... आडवाणी को भारत रत्न के ऐलान पर किसने क्या कहा?

Advertisement

खरगे बोले- स्वागत है, ओवैसी ने कहा- कब्रों की सीढ़ियों का किया इस्तेमाल… आडवाणी को भारत रत्न के ऐलान पर किसने क्या कहा?

Bharat Ratna To LK Advani: मोदी सरकार ने शनिवार (3 फरवरी) को घोषणा की कि बीजेपी के द‍िग्‍गज नेता और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मान‍ित किया जाएगा. माना जाता है कि आडवाणी ने बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. यह आडवाणी ही थे, जिन्होंने 1984 में 2 सीटें हासिल करने वाली बीजेपी को 1989 में 85 सीटों तक पहुंचाया.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने उनसे फोन पर बात भी की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. वह देश के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं.”

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर आडवाणी ने कहा, “मैं बेहद विनम्रता और कृतज्ञता के साथ ‘भारत रत्न’ स्वीकार करता हूं. यह न सिर्फ मेरे लिए सम्मान है, बल्कि यह उन आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है, जिनसे मैंने अपने पूरी जीवन भर देश की सेवा की है.”

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया स्वागत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अडवाणी को भारत रत्न देने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वह सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं. शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और पूछा कि बालासाहेब ठाकरे और सावरकर को अभी तक भारत रत्न से क्यों नहीं सम्मानित किया गया.

Advertisement

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा, “हमें अभी पता चला कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है. यह बहुत खुशी की बात है. उन्होंने हमेशा विनम्रता की राजनीति की और सभी को एक साथ लाने की कोशिश की, लेकिन वीर सावरकर और बाला साहेब ठाकरे को भारत रत्न कब मिलेगा?”

नीतीश कुमार ने किया समर्थन

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि आडवाणी से टेलीफोन पर बात की और उन्हें बधाई दी.

असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आडवाणी को भारत रत्‍न द‍िए जाने की घोषणा पर तंज कसा. ओवैसी ने सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा, ”लालकृष्ण आडवाणी भारत रत्न के हकदार हैं. हिंसा में जान गंवाने वाले भारतीयों की कब्रों को सीढ़ियों की तरह इस्तेमाल किया गया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *