सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

खरगे ने कर्नाटक सरकार को लगाई लताड़, सीएम सिद्धारमैया को देनी पड़ी सफाई, जानें क्या है शक्ति स्कीम

3 मिनट पढ़ें
खरगे

खरगे ने कर्नाटक सरकार को लगाई लताड़, सीएम सिद्धारमैया को देनी पड़ी सफाई, जानें क्या है शक्ति स्कीम

Advertisement

Karnataka Shakti Scheme: कर्नाटक सरकार की शक्ति स्कीम को लेकर देश में राजनीति गरम है. राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पिछले दिनों कहा था कि सरकार शक्ति योजना पर फिर से विचार करेगी, क्योंकि कुछ महिलाओं ने सरकारी बसों में यात्रा के लिए भुगतान करने की इच्छा व्यक्त की हैं. इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डीके शिवकुमार की ही क्लास लगा दी.

खरगे ने की कर्नाटक सरकार की खिंचाई 

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा था, “लगभग 5 से 10 फीसदी महिलाएं कह रही हैं कि जब वो स्वेच्छा से किराया देना चाहती हैं, तब भी कंडक्टर टिकट के लिए पैसे नहीं लेते हैं. मैं जल्द ही परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के साथ बैठक करूंगा और इस पर चर्चा करूंगा.” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई करते हुए कहा, “चुनाव से समय ऐसे वादे न करें, जिसे बाद में पूरा नहीं कर पाएं. ऐसे वादे करने से राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है.”

सीएम सिद्धारमैया ने दी सफाई

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी साफ किया कि राज्य में शक्ति स्कीम को बंद नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, “सरकार इस पर कोई पुनर्विचार नहीं करने जा रही है. शिवकुमार ने वहीं कहा है जो कुछ महिलाओं ने उनसे कहा है.” जब विवाद बढ़ा तो उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सफाई भी सामने आई. उन्होंने कहा, “मैंने शक्ति योजना पर केवल 5-10 प्रतिशत महिलाओं की प्रतिक्रिया का उल्लेख किया. हम किसी भी परिस्थिति में गारंटी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे. कुछ महिलाओं ने कहा कि वे टिकट खरीद लेंगी, लेकिन कंडक्टर पैसे लेने में हिचकिचाते हैं. मैंने केवल यह सुझाव दिया कि इस पर विचार करने की आवश्यकता है.”

Advertisement

कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस गारंटी के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना है. इससे महिलाएं रोजगार, शिक्षा और दैनिक कामकाज में और भी आजादी से भाग ले सकें. कांग्रेस ने राज्य के चुनाव प्रचार में पांच गारंटी दी थी, जिसमें एक शक्ति योजना भी थी.

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने खरगे की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसकी चुनावी घोषणाएं, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए होती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *