सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सपा-कांग्रेस की तकरार पर बोले केशव मौर्य, ‘I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सपा-कांग्रेस की तकरार पर बोले केशव मौर्य, ‘I.N.D.I.A गठबंधन चुनाव से पहले ही…’

Keshav Prasad Maurya Slams Sp And Congress Said I.N.D.I.A Alliance Has No  Future | UP Politics: सपा-कांग्रेस की तकरार पर बोले केशव मौर्य, 'I.N.D.I.A  गठबंधन चुनाव से पहले ही...'

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तकरार को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है और दावा किया चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन बिखर जाएगा.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने सपा-कांग्रेस (SP-Congress) के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन पर निशाना साधा है. केशव मौर्य ने मंगलवार को कहा कि ये सभी एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं जो एक दूसरे को बचाने के लिए एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब ये गठबंधन बिखरने लगा है और चुनाव आते-आते पूरा बिखर जाएगा.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, ये लोग न तो पिछड़े वर्ग के हितैषी हैं और न ही अनुसूचित वर्ग, न आदिवासी न गरीबों का भला चाहने वाले लोग है. ये सदा कैसे जोड़-तोड़कर, तोड़-फोड़कर लोगों को बांटकर कैसे सत्ता हासिल की जाए बस यहीं फॉर्मूला जानते हैं, लेकिन अब इनके फॉर्मूले को जनता जान गई है. इसलिए अब इनको चाहे वो कांग्रेस हो या सपा हो सत्ता से जैसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकालकर फेंक देते हैं वैसे जनता ने इन्हें सत्ता से निकालकर फेंक दिया है.

Advertisement

2024 को लेकर किया दावा

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “आज देश में, प्रदेश में, उत्तर प्रदेश में, जिन पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं वहां भी, बीजेपी की बड़ी लहर चल रही है. बड़ी जीत विधानसभा में जिसे लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, हमें मिलने जा रही है और 2024 के चुनाव में भी तीसरी बार मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. दूसरी बार हमने पहली बार से भी ज्यादा सीटें हासिल की थी और अब तीसरी बार दूसरी से भी ज्यादा सीटें हासिल कर और बड़ी जीत दर्ज करेंगे.”

इंडिया गठबंधन को लेकर की भविष्यवाणी

केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन के दो घटकों सपा और कांग्रेस के बीच मचे घमासान पर कहा, “हमारा तो मानना है कि ये गठबंधन है ही नहीं. ये ठगबंधन है जो एक दूसरे को बचाने के लिए, एक दूसरे की चोरी को छुपाने के लिए, एक दूसरे पर जो भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उनसे बच सके या बचा दिए जाएं, इस प्रकार की योजना के साथ बना है. इनका कोई भविष्य नहीं है. गठबंधन बिखर चुका है. जो बचा है वो भी चुनाव आते-आते बिखर जाएगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *