सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Kerala ED Raid: पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान हंगामा, ED अधिकारियों पर पथराव का आरोप

3 मिनट पढ़ें

Kerala ED Raid: पिनारई विजयन के घर रेड के दौरान हंगामा, ED अधिकारियों पर पथराव का आरोप

केरल में पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। कन्नूर स्थित घर पर कार्रवाई खत्म होने के बाद जब ईडी अधिकारी बाहर निकल रहे थे, तब वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भारी हंगामा, नारेबाजी और धक्का-मुक्की जैसे हालात देखने को मिले।

बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने ईडी अधिकारियों को गेट पर रोकने की कोशिश की और उनसे सवाल पूछने लगे। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ईडी अधिकारियों पर पथराव की भी बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने हालात संभालने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी।

इस मामले पर CPI(M) महासचिव एमए बेबी ने केंद्र सरकार और ईडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

एमए बेबी ने कहा कि देशभर में विपक्षी नेताओं के खिलाफ मनगढ़ंत मामलों में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दिल्ली के मामलों का जिक्र करते हुए दावा किया कि अदालतों ने कई मामलों में राहत दी है, जिससे एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल खड़े होते हैं।

ईडी ने बुधवार को केरल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पिनारई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन से जुड़े ठिकाने भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, मामला वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और कोच्चि मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) के बीच हुए कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है।

आरोप है कि वर्ष 2017 में सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाओं के लिए एग्रीमेंट किया गया था, लेकिन बिना सेवाएं दिए कंपनी को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। यह मामला सबसे पहले 2019 में आयकर विभाग की जांच के दौरान सामने आया था।

बाद में जनवरी 2024 में केंद्र सरकार ने मामले की जांच SFIO को सौंपी। SFIO की चार्जशीट और आयकर रिपोर्ट के आधार पर ED ने मार्च 2024 में मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया था।

अब ईडी इसी मामले में वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन और कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस कार्रवाई के बाद केरल की राजनीति में सियासी घमासान और तेज हो गया है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *