सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सफाई कर्मियों को पक्का करने का केजरीवाल का बयान झूठ का पुलिंदा : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सफाई कर्मियों को पक्का करने का केजरीवाल का बयान झूठ का पुलिंदा : संदीप कपूर

 

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन. न्यूज़  ) : दिल्ली सरकार के मुखिया झूठ इतनी सफाई से बोलते हैं कि आम जनता उनके भ्रम जाल में फंस जाती है लेकिन जल्द ही उनकी झूठ पकड़ में आ जाती है और वे पूरी तरह से एक्सपोज हो जाते हैं | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ निगम  पार्षद संदीप कपूर का | संदीप कपूर कहते हैं ताजा मामला श्री केजरीवाल नें दावा किया कि दीपावली के मौके पर पांच हजार सफाई कर्मियों को नगर निगम द्वारा पक्का कर उन्होंने
अपना वायदा पूरा किया है |

संदीप कपूर  ने कहा कि निगम सरकार और  मुख्यमंत्री दोनों ही इस तरह के बयान देकर ना केवल सफाईकर्मियों को बल्कि जनता को भी गुमराह कर रहे हैं | मेयर द्वारा कहा जा रहा है  5000 कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि वर्ष 2013-14 में  तत्कालीन स्टैंडिंग कमेटी द्वारा  5000 कर्मचारियों को नियमित करने हेतु 5000  नए पदों का सृजन किया गया था जिसके तहत क्रमशः 3000 शाहदरा साउथ एवं 2000 पद शाहदरा नॉर्थ हेतु पद आबंटित किये गए थे, जिसके अनुसार दोनों जोनों के कर्मचारियों को निगम पॉलिसी के अनुसार वर्ष 2004 से नियमित मान लिया गया था चूंकि निगम संकल्प पत्र के अनुसार पूर्वी निगम द्वारा प्रस्ताव पास किया था कि बेशक़ ये 2013-14 में सृजित किये जा रहे हैं परन्तु इन्हें 2004 से ही अमल में लाया जाएगा।बाद में लेखा विभाग के अधिकारियों की हठधर्मी के चलते पेंच फंसाया गया, मजबूर होकर कर्मचारी कोर्ट की शरण मे पहुंचे जहां कोर्ट द्वारा उनके हित मे फैसला दिया कि कर्मचारी 2004 से ही पक्के माने जाएंगे। अब दोबारा से उन्ही कर्मचारियों को पक्का करने की बात की जा रही है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *