सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल की “संजीवनी योजना” चुनावी स्टंट के अलावा कुछ नहीं : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

केजरीवाल की “संजीवनी योजना” चुनावी स्टंट के अलावा कुछ नहीं : नीलम चौधरी

Advertisement

केजरीवाल की “संजीवनी योजना” चुनावी स्टंट के अलावा कुछ नहीं : नीलम चौधरी

नई दिल्ली(सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली विधानसभा चुनावों में अपनी हार नजदीक देख आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल झूठी योजनायें परोस दिल्ली की जनता को गुमराह कर उनके वोट हांसिल करने के जुगाड़ तलाश रहे हैं | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी नें कहा दिल्ली में चुनाव हारने का डर अरविन्द केजरीवाल को इस कदर सता रहा है कि वो हर दिन महिलाआें, वृद्धों, युवाओं व गरीबों के लिए नई चुनावी घोषणाएं करके दिल्ली वालों को गुमराह करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए संजीवनी योजना पूरी तरह से वृद्ध लोगां की भावनाओं से खिलवाड़ करके उनसे वोट बटौरने की नीति है।क्योंकि लाखों वृद्धों को मिलने वाली पेंशन वर्षों से नियमित रुप से नही मिल रही, लगभग बंद पड़ी है। अभी पिछले दिनों महिलाओं को 2100 रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की थी, जिसके पंजीकरण की 2-3 दिन बीतने के बाद
भी कोई कार्यवाही नही हो रही है।

नीलम चौधरी ने कहा कि शीला दीक्षित सरकार की सामाजिक सुविधा संगम द्वारा संचालित योजनाओं को मई 2016 में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पूरी तरह बंद कर दिया था। 500 से भी अधिक सरकारी डिस्पेंसरियां और 116 जेंडर रिसोर्स सेंटरों को केजरीवाल के एक ही आदेश पर बंद करके लाखों दिल्लीवालों को मिल रही सुविधाओं को छीनकर अपने कार्यकर्ताओं के घरों में मौहल्ला क्लीनिक खोल दिए, जिसमें छोटी मोटी बीमारियों की दवाई तक नही मिलती है। उन्होंने कहा कि जो घोषणा केजरीवाल ने 60 वर्ष और अधिक उम्र के वृद्धों के लिए वोट बटोरने के लिए की है, कांग्रेस की दिल्ली सरकार भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज वृद्धों का कराती थी।

Advertisement

नीलम चौधरी नें कहा कि अस्पतालों पर दवाब कम पड़े इसलिए कांग्रेस सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में हर विधानसभा में औसतन 6-7 डिस्पेंसरियां खोली गई, जिनमें दवाई, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित हर तरह के टेस्ट भी किए जाते थे और 116 जीआरसी द्वारा सरकार के अंतर्गत कर्मचारी सरकारी योजनाओं की जानकारी दिल्ली की जरुरतमंद जनता तक पहुॅचाते थे ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कांग्रेस सरकार ने 2013-14 में स्वास्थ्य बजट में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके बजट को 1872 करोड़ से बढ़ाकर 2490 करोड़ दिया, इसमें 7 अन्य डिस्पेंसरियां खोलने का भी प्रस्ताव था।

नीलम चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की वृद्धों के इलाज के लिए चुनावी घोषणा संजीवनी कवच पुरानी स्कीम को नया अमली जामा पहनाने जैसा है। क्योंकि वृद्धों का निशुल्क इलाज कांग्रेस सरकार के शासन में भी होता था और कांग्रेस शासन मे 38 अस्पताल और 5 सुपर स्पेशिलिटी अस्पतालों में इतनी दुरस्त सुविधाऐं थी कि दिल्ली के लोगों को प्राईवेट अस्पतालां की कम जरुरत पड़ती थी। आज केजरीवाल सरकारी अस्पतालों के ध्वस्त होने पर अपनी नाकामी छिपाने के लिए प्राईवेट अस्पतालों में बिना किसी सीमा के खर्च के साथ वृद्धों के मुफ्त इलाज की घोषणा कर रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *