सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

यमुना नदी व मुनक नहर को लेकर केजरीवाल का नाटक गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस नेता हरिकिशन जिंदल नें 

4 मिनट पढ़ें
यमुना नदी व मुनक नहर को लेकर केजरीवाल का नाटक गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस नेता हरिकिशन जिंदल नें 

यमुना नदी व मुनक नहर को लेकर केजरीवाल का नाटक गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस नेता हरिकिशन जिंदल नें 

यमुना नदी व मुनक नहर को लेकर केजरीवाल का नाटक गृह मंत्री को लिखी चिट्ठी कांग्रेस नेता हरिकिशन जिंदल नें 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन .न्यूज़ ) कांग्रेस नेता व पुर्व जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल ने केन्द्रीय ग्रहमंत्री को पत्र लिखकर मुनक नहर का सौन्दर्यीकरण करके पर्यटक स्थल के रुप में विकसित करने की मांग करते हुए बताया कि दिल्ली में यमुना नदी व मुनक नहर की जो जमीन है उसको विकसित करने की लिये दिल्ली प्रशासन के पास अधिकार होने चाहिये, जिंदल कहते हैं  केजरीवाल नाटक करते है कि जब पानी नही आता तब कहते है कि हरियाणा सरकार पानी नही दे रही और जब आ गया तो कहते है कि हरियाणा व हिमाचल सरकार ने छोड दिया, केजरीवाल जी का नाटक दिल्ली के लिये ठीक नही है, केजरीवाल जी काम कुछ करते नही है वह दिल्लीवासियों को भ्रमित कर रहे है |

श्री जिन्दल ने बताया कि जब यमुना नदी पल्ला बख्तावरपुर से और मुनक नहर जब बवाना के पास से दिल्ली में प्रवेश करती है उसका सौन्दर्यीकरण करने की हम पिछले काफी दिनों से मांग कर रहे है इसके लिये पहले भी चिट्ठी लिखी थी, यह नहर हैदरपुर वाटर टैंक (आउटर रिंग रोड) से लेकर वजीरपुर जे जे कालोनी शमशान घाट (नजफगढ नाला) तक बहकर आने वाली मुनक नहर जोकि हैदरपुर, पीतमपुरा, सिंगलपुर शालीमार बाग, केशवपुरम, अशोक विहार, वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया वजीरपुर जे जे कालोनी, और त्रिनगर को छूती हुई बहती है इस नहर में पानी हरियाणा के ताजेवाला से हैदरपुर वाटर टैंक तक आता है उसके बाद नहर में पानी बहुत कम होता है, यह नहर लगभग सूखी और वीरान सी रहती है |

श्री जिन्दल ने बताया कि नहर की देख रेख की जिम्मेदारी हरियाणा गवर्नमेंट के पास है, जब कोई बात या कोई परेशानी होती है चाहे वह मुनक नहर में पानी छोडने व उसके दोनो तरफ बाउंड्री वाल बनाकर गंदगी की साफ-सफाई की बात हो व पुर्वांचल और मिथिलांचल के लोगो के लिये छठ घाटों को विकसित करने व सौंदर्यीकरण की बात हो और जैसे अभी यमुना नदी में भयंकर बाढ आयी तो केजरीवाल सरकार ने अपना पल्ला झाड लिया कि ITO बैराज की देखरेख हरियाणा सरकार के पास है बैराज के सारे गेट खुले नही होने की वजह से यमुना नदी में बाढ आयी जिससे दिल्लीवासियों को बहुत परेशानी हुई और लोगों का बहुत नुकसान हुआ | केजरीवाल व भाजपा सरकार दिल्ली पर आई मुसीबत के लिये एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है लेकिन दिल्लीवासियों की परेशानियों पर कोई ध्यान नही दे रहा है दोनों पार्टियां नूरा कुश्ती कर रही है और दिल्ली वाले जिसका दंड भुगत रहे हैं |

श्री जिन्दल ने कहा कि कॉलोनी व जगह दिल्ली के अंदर, नहर दिल्ली के अंदर और देखरेख हरियाणा गवर्नमेंट के पास है यह ठीक नही है, दिल्ली प्रशासन के पास इसकी देख रेख का हक होने चाहिए हम पिछले काफी दिनों से मांग कर रहे हैं कि मुनक नहर को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाये |
वजीरपुर से विधानसभा प्रत्याशी हरी किशन जिंदल ने केंद्रीय गृहमंत्री से पत्र  लिखकर यह मांग की है और जिसकी एक कापी दिल्ली के उपराज्यपाल को दी है कि दिल्ली में मुनक नहर व यमुना नदी की जो जमीन है उसकी देख रेख का हक दिल्ली प्रशासन के पास होना चाहिए ना कि हरियाणा सरकार के पास और मुनक नहर का सौन्दर्यीकरण करके पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाये, जिससे दिल्लीवालों के साथ स्थानीय निवासियों को फायदा मिल सके |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *