सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अरविंद केजरीवाल का दांव, भारतीय करेंसी पर की लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से अपील की है कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाई जाए। नोट के एक ओर गांधी जी’ की तस्वीर को बरकरार रखकर दूसरी तरफ उन्होंने ‘लक्ष्मी-गणेश’ की तस्वीर लगाने की मांग कर इससे उनका आशीर्वाद मिलेगा और देश की तरक्की होगी। केजरीवाल की मांग को गुजरात चुनाव से जोड़कर देखकर मुसलमानों की नाराजगी को लेकर भी अटकलें लगाईं जा रही हैं। हालांकि, दिल्ली के सीएम ने मुस्लिम देश इंडोनेशिया का उदाहरण देकर पहले ही इस पर जवाब देने की कोशिश की है। डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का हवाला देकर केजरीवाल ने कहा कि कई बार देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलने से प्रयास सफल नहीं होते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लक्ष्मी-गणेश की नोट पर तस्वीर लगाने से देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। मुसलमानों की संभावित नाराजगी पर जवाब देकर केजरीवाल ने कहा कि 85 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने भी अपनी करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर लगाई है।

केजरीवाल ने कहा, इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। 85 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं। 2 फीसदी से भी कम हिंदू हैं वहां पर, लेकिन उन्होंने भी अपने नोट पर गणेश जी की तस्वीर छापी है। यह एक बहुत अहम कदम है, जो केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। मैं 130 करोड़ लोगों की ओर से केंद्र सरकार और पीएम मोदी से यह अपील करता हूं।”
केजरीवाल से पूछा गया कि क्या इस पर विशेष समुदाय को ऐतराज नहीं होगा, तब उन्होंने कहा, ”हम किसी के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, हम यह नहीं कह रहे हैं, कि इस हटाओ उस रखो। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, जब इंडोनेशिया कर सकता है, तब हम भी कर सकते हैं। इसमें किसी को आपत्ति होनी नहीं चाहिए। सबकी समृद्धि और संपन्नता की बात हो रही है। लक्ष्मी जी ऐसी देवी हैं, जिनकों समृद्धि और संपन्नता की देवी माना गया है।” हिदुत्व कार्ड को लेकर पूछे सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ”आरोप लगाने वाले 100 आरोप लगाएंगे, आरोप लगाने दीजिए। मैंने पिछले कुछ दिनों में कई लोगों से बात की, सबने कहा कि बहुत अच्छा आइडिया है और ऐसा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी को खत लिखकर भी यह मांग करने वाले हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *