सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ले लो केजरीवाल जी : गुरमीत सूरा

3 मिनट पढ़ें
बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ले लो केजरीवाल जी : गुरमीत सूरा

बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ले लो केजरीवाल जी : गुरमीत सूरा

Advertisement

बाढ़ पीड़ितों की सुध भी ले लो केजरीवाल जी : गुरमीत सूरा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीती चमकाने में लगे है जबकि दिल्ली के लाखों लोग आज भी बाढ़ के चपेट में बे-हाल है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी सिख प्रकोष्ठ के सह-प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सिंह कहते हैं पहले अध्यादेश को ले अरविन्द केजरीवाल देश भर के नेताओं के यहाँ हाजरी लगाते घूम रहे थे अब विपक्षी एकता के नाम पर भटक रहे है लेकिन जिस दिल्ली के लोगो नें उन्हें चुना था उनके बारे में वे कुछ नहीं सोच रहे | गुरमीत सूरा कहते हैं अपनी कुर्सी खतरे में देख आज केजरीवाल उन्ही नेताओं केघरों पर दस्तक दे रहे हैं जिन्हें वे महाभ्रष्ट कहते थे |

गुरमीत सूरा कहते हैं काई राज्य में बाढ़ का प्रकोप जारी है, उसको देखते हुए बीजेपी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बहुत ही अच्छी मुहिम शुरू की है- जिसमे घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और नागरिकों की मदद की जा रही है और उन्हें दैनिक आधार पर राशन दिया जा रहा है, सभी भाजपा कार्यकर्ता पीड़ितों की तन-मन- धन से सेवा में लगे हुए है|

Advertisement

डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली की बाढ़ की स्थिति पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी | गुरमीत सिंह ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ नियंत्रण और तैयारियों के लिए बनाई गई शीर्ष समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की, जिसने पिछले 2 वर्षों में कभी कोई बैठक नहीं की। मंत्रियों और प्रवक्ताओं द्वारा दिए जा रहे सभी बयान सरासर झूठे हैं।

गुरमीत सिंह ने केजरीवाल से दिल्ली के फंड को उचित तरीके से खर्च करने की अपील की, ताकि प्रभावित लोगों की मदद हो सके। गुरमीत सिंह कहते हैं बड़ी हैरानी की बात है कि जब पूर्व सूचना मिल गई थी की बाढ़ आने वाली है और हर वर्ष बाढ़ का संकट बरकरार रहता है जल जमाव की समस्या हर वर्ष बारिश के दौरान होती है तो केजरीवाल सरकार ने बीते 8 वर्ष में उसका समाधान क्यों नहीं किया केंद्र सरकार द्वारा हजारों करोड़ रुपए दिए जाने के बावजूद सीवर व्यवस्था दुरुस्त करना तो दूर उसकी योजना तक नहीं बना पाए केजरीवाल ,इसे निकम्मापन न कहा जाए तो और क्या कहा जाए और आज जब संकट सर पर है तो लाचार और बेबस केजरीवाल एक बार फिर केंद्र सरकार पर दोषारोपण करने का बहाना ढूंढ रहे हैं गुरमीत सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक बार फिर दिल्ली वासियों के साथ भाजपा खड़ी है | भाजपा कार्यकर्ता न सिर्फ हम बाढ़ में फंसे लोगों को बचाढ़हे हैं बल्कि रहने दवाई और खाने की व्यवस्था में भी पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात उनके दुख में शामिल हो रहे हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *