सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सफाई कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : संजय गहलोत

2 मिनट पढ़ें
संजय गहलोत

सफाई कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : संजय गहलोत

Advertisement

सफाई कर्मियों को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेन्स देखी जिसमे महापौर शैली ऑबेरॉय भी नज़र आई।

संजय गहलोत ने बताया कि ये सरासर झूठ है कि एम सी डी के इतिहास में कभी सफाई कर्मचारियों को दीवाली से पहले तनखा नही मिली। हमारे सभी ट्रेड यूनियन लीडर्स के अथक प्रयासों से कुछ अपवादों को छोड़कर हमेशा कर्मचारियों को दीपावली पर्व पर तनखा दिलवाई जाती रही है जबकि सच्चाई ये है कि दिल्ली सरकार द्वारा समय पर फण्ड मुहैया न करवाने के कारण ही ये लेट लतीफी होती रही और कर्मचारियों को धरने प्रदर्शन, हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा।

Advertisement

एम सी डी की पिछली सरकार को पंगु बनाकर रखा । चेयरमैन संजय गहलोत ने कहा कि चूंकि मैं स्वयं सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत रहा इसलिए हमें पिछले 30 वर्षों के एक एक दिन का इतिहास पता है। उन्होंने कहा कि अब तो दिल्ली सरकार चुपचाप एम सी डी को फंड रिलीज कर देती है, अगर पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार ने पहले ऐसा किया होता तो कर्मचारियों की दुर्दशा न होती। एम सी डी में आप की सरकार से पहली सरकार ने लगभग 22000 कर्मचारियों को पक्का किया परन्तु वर्तमान एम सी डी सरकार ने आज तक कोई प्रियम्बल कर्मचारियों के लिये नही लगाया ,हालांकि अभी स्टैंडिंग कमेटी ही नही है तो ये किस बात का दंभ भरते हैं कि ये सरकार कर्मचारियों को पक्का कर रही है, ये सरासर गलत है। संजय गहलोत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री सरासर झूठ बोलते है ,गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान एम सी डी एवं दिल्ली सरकार के किसी भी नुमाइंदे से आमने सामने डिबेट के लिए खुला चेलेंज है ताकि इनके झूठ का पर्दाफाश कर सकें। दिवाली के शुभ अवसर पर सभी सफाई कर्मचारियों एवं सभी ट्रेड यूनियन लीडर्स को दीवाली पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने की अपील की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *