Home मैं भी रिपोर्टर दिल्ली से बाहर जाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल :...

दिल्ली से बाहर जाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : विनोद जायस

0
124
दिल्ली से बाहर जाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : विनोद जायस
दिल्ली से बाहर जाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : विनोद जायस

दिल्ली से बाहर जाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं केजरीवाल : विनोद जायस

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में जा अपनी पीठ खुद थप थपा रहे हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल | बाहरी राज्यों खासकर जहां विधानसभा चुनाव होने हैं वहां झूठ के पिटारे खोल रहे हैं और यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं हमने दिल्ली के लिए ये कर दिया वो कर दिया | यह कहना है भजनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के नेता ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं दो दिन पूर्व अरविन्दी केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नें छत्तीसगढ़ में एक जनसभा में दिल्ली और पंजाब में कराए अपने काम गिनाये और वहां की जनता को अनेक प्रलोभन दिए यदि हमें मौका दिया तो जो हमने दिल्ली और पंजाब में काम किये हैं उसी तर्ज पर छतीसगढ़ में भी करेगें |

विनोद जायस कहते हैं असलियत यह है की जो अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों को दी अपनी गारंटियां पूरी  नहीं कर सके वे दूसरे राज्यों में कैसे पूरी करेंगे | विनोद जायस कहते हैं  जनता से झूठे वायदे कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई अरविन्द केजरीवाल सरकार को आम जनता से कुछ लेना देना नहीं है | जनता की समस्याओं से ज्यादा इस सरकार को अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग की चिंता है |  मुफ्त पानी और बिजली बिलों  में रियायत के नाम पर सत्ता में आई यह पार्टी चुनाव में किये अपने सभी वायदे भूल चुकी है | और दूसरे राज्यों में अब इस तरह के वायदे किये जा रहे हैं | आम आदमी पार्टी नें जनता से झूठे वायदे कर लोगो को  गुमराह किया और दिल्ली के साथ-साथ नगर निगम की सत्ता भी हांसिल कर ली | आम आदमी पार्टी नें नगर निगम चुनावों में जनता को दस गारंटी दी थी लेकिन उनकी ओर से एक भी गारंटी पूरी नहीं की गई | आम आदमी पार्टी को दिल्ली की जनता नें नगर निगम की सत्ता की बागडौर इसलिए सौंपी थी की दिल्ली सरकार और नगर निगम का टकराव खत्म हो जाएगा और राजधानी के विकास की गति जोर पकड़ेगी | लेकिन ऐसा नहीं हुआ दिल्ली  का सफाई सिस्टम इन आठ माह में  बदहाल हो चुका है | नालियाँ टूटी पड़ी हैं सडकों तथा गलियों की हालत खस्ता है | डिस्पेंसरियों में दवाओं की भारी कमी हैं निगम के स्कूलों में शिक्षकों की कमी है | केवल विज्ञापनों के सहारे  चलने वाली सरकार जानकर भी अनजान  बनी हुई है |

राजधानी में बढ़ते डेंगू के प्रकोप पर नियंत्रण करने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम कोई सक्रिय कार्यवाही नही कर रही है। दिल्ली में जल जनित बीमारियां व गंदगी, मच्छरजनित बीमारियां मलेरिया और डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है | विनोद जायस कहते हैं अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं है उन्हें दूसरे राज्यों में सरकार बनवाने की चिंता है | लेकिन देश की जनता इस पार्टी के भ्रस्टाचार को जान चुकी है लोग अब इनके झांसे में नहीं आने वाले |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here