सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

केजरीवाल सरकार नें किए हैं जनता के हित में काम : श्री दत्त शर्मा

3 मिनट पढ़ें

 

केजरीवाल सरकार नें किए हैं जनता के हित में काम : श्री दत्त शर्मा

* जनसंवाद कार्यक्रम में बताया लोगो को

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : अरविन्द केजरीवाल सरकार नें अपने दस साल के शासन में केवल और केवल जनहित में कार्य किये हैं जो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार को अखर रहे हैं | यह कहना है घोंडा से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं यही वजह है आज केंद्र सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसियों नें झूठे मामले में जेल में बंद किया हुआ है |

उक्त विचार श्री दत्त शर्मा नें आप की सरकार आपके द्वार के तहत जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बिट्टू चौक एल ब्लाक जय प्रकाश नगर घोंडा में व्यक्त किये | उल्लेखनीय है आम आदमी पार्टी सरकार नें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भर में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम चलाया हुआ है | लेकिन जिस विधानसभा क्षेत्र के तहत आप पार्टी के विधायक नहीं है उन क्षेत्रों में आपकी सरकार आपके द्वार के तहत जन संवाद कार्यक्रम चलाये हुए हैं | इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को अरविन्द केजरीवाल सरकार की दस साल की उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है | घोंडा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद दिखे |

श्रीदत्त शर्मा नें कहा अरविन्द केजरीवाल नें दिल्ली का बेटा बन दिल्ली के लोगो की सेवा की | उन्होंने तीर्थयात्रा योजना के तहत हजारों लोगो को धर्म स्थलों की मुफ्त यात्रा करा देश में नई शुरुवात की | अपने चुनावी घोषणापत्र में किये सभी वायदे पूरे किये चाहे वो बिजली हाफ या पानी माफ़ की बात रही हो या स्वास्थ्य तथा शिक्षा सिस्टम को सुधारने की,श्रीदत्त शर्मा नें कहा मौहल्ला क्लीनिकों की शुरुवात कर लोगो के घरों के निकट स्वाथ्य सिस्टम को लाना जिससे लाखों लोगो को फायदा मिला ,घर बैठे सरकारी विभागों की सेवा अरविन्द केजरीवाल सरकार की ही देन है |

राजधानी दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर भी अरविन्द केजरीवाल सरकार की देन है | इन सभी योजनाओं के चलते भाजपा बौखला गई और हमारे नेताओं को झूठे मामलों में बंद करा जेल में डाल दिया | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली की जनता जानती है भाजपा सरकार केजरीवाल सरकार को जनहित के काम ही नहीं करने देती | श्रीदत्त शर्मा कहते हैं आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से अरविन्द केजरीवाल को भारी बहुमत से जनता विजयी कराएगी |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *