सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

महिलाओं को फिर से गुमराह कर सत्ता हाथ से नहीं जाने देना चाहते केजरीवाल : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
नीलम चौधरी

महिलाओं को फिर से गुमराह कर सत्ता हाथ से नहीं जाने देना चाहते केजरीवाल : नीलम चौधरी

Advertisement

महिलाओं को फिर से गुमराह कर सत्ता हाथ से नहीं जाने देना चाहते केजरीवाल : नीलम चौधरी

* जनता नहीं आएगी किसी भी झांसे में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी के संयोजक एक बार फिर से रेवड़ी परोस दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का | नीलम चौधरी कहती है अरविन्द केजरीवाल नें महिलाओं के खाते में हर माह जो धनराशी डालने की घोषणा की यह केवल छलावा है | इस घोषणा के पीछे केवल चुनवाई सुगंध आती है |

नीलम चौधरी कहती है अपने 11 साल के शासन में केजरीवाल नें महिलाओं के प्रति घटित अपराधों को ले कोई ठोस नीति नहीं बनाई,महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वावलम्बी बनाने के लिए कोई योजना नहीं बनाई अब चुनाव नजदीक देख वे इस तरह की खोखली घोषणाएं कर रही है जिनका पूरा होना मुमकिन नहीं है | और सत्ता हांसिल कर वे फिर से गेंद केंद्र सरकार या उप राज्यपाल के पाले में डाल देंगे हमने तो घोषणा कर दी थी लेकिन केंद्र सरकार मंजूरी नहीं दे रही | नीलम चौधरी कहती हैं दिल्ली की जनता केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क को अच्छे से समझ चुकी है और दिल्ली के लोग इस बार उनके किसी भी झांसे में नहीं आने वाले |

Advertisement

नीलम चौधरी कहती हैं केजरीवाल ने 11 वर्ष के शासन में इतना भ्रष्टाचार किया कि उन्होंने दिल्ली के खजाने को ही कंगाल बना दिया। शुरुआत से दिल्ली की जनता के पैसे की बर्बादी में ऐसा कोई मौका नही छोड़ा जिसमें उन्होंने अपने और आम आदमी पार्टी के स्वार्थ हित के लिए काम न किया हो, फिर चाहे उसमें शीश महल में 175 करोड़ का भ्रष्टाचार हो या सैंकड़ों करोड़ का शराब घोटाला हो।

नीलम चौधरी ने कहा कि शीश महल की सच्चाई उजागर होने के बाद अरविन्द केजरीवाल की झूठी कहानी दिल्ली की जनता के सामने आ चुकी है। केजरवाल सत्ता हासिल करने से पहले ढ़ोल पीटकर, एफिडेविट देकर गली-गली बखान करते फिरते थे कि गाड़ी नही लूंगा, बंगला नही लूंगा, सुरक्षा नही लूंगा, सरकारी सुविधाओं का मोह नही है परंतु शीश महल के जिम में ही 3.75 करोड़ खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि शीश महल को अगर जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाए तो दिल्ली की जनता को पता चलेगा कि उनको नरक में रखकर कैसे केजरीवाल स्वर्ग से भी अधिक वैभवशाली 7 स्टार शीश महल की सुविधाओं के साथ रहते थे।

नीलम चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने शासन काल में ऐसा कोई विभाग नही था जिसमें भ्रष्टाचार करके जनता के विकास और कल्याण के फंड का गमन न किया हो, फिर चाहे वो शराब घोटाला हो, शिक्षा क्षेत्र क्लास रूम घोटाला, बिजली घोटाला, राशन घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, डीटीसी घोटाला, प्रदूषण घोटाला, यमुना सफाई घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, दवाई घोटाला, स्ट्रीट लाईट घोटाला, नालों से गाद निकालने का घोटाला करके दिल्ली के खजाने को कंगाल बना दिया। जिसका हर्जाना दिल्ली वाले नरकीय जीवन जीने को मजबूर होकर भुगत रहे है। अरविन्द केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को नशे में डुबोकर दिल्ली के हर कोने में एक के साथ एक फ्री योजना ने दिल्ली के युवाओं को बर्बाद कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *