सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

विक्की कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में विकी कौशल ने मुंबई के संताक्रूज़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने करवाई करते हुए धमकी देने के आरोप में मनविंदर सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मनविंदर सिंह एक स्ट्रगलिंग एक्टर है, और कैटरीना का फैन है। वो कैटरीना से शादी करना चाहता था इसलिए कुछ महीनों से वो लगातार कैटरीना और विक्की को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था इतना ही नहीं राह चलते वो कैटरीना का पीछा भी कर रहा था। आरोपी मुंबई में ही रहता है। फ़िलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना कैफ को लंबे समय से आरोपी सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता नेआरोपी को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपी नहीं माना। इसके बाद विक्की कौशल ने मजबूरी में यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फेसबुक पर मौजूद है लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं। इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II और 354-डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार आरोपी मनविंदर सिंह से पूछताछ जारी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *