सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के बीच क्लिनिक पहुंचीं कटरीना कैफ

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विकी कौशल को मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया। आज पपराजी ने कपल को डेंटल क्लीनिक से निकलने के दौरान अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान कटरीना कैफ ने पिंक कलर का लूज कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने मास्क और चश्मा लगा रखा है। वहीं विकी उनके आगे खड़े नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी गाड़ी की ओर बढ़ रहे हैं। क्लिनिक के बाहर से कटरीना और विकी की तस्वीर आने के बाद अब सवाल है कि क्या कपल जल्द ही खुशखबरी का ऐलान करने वाला है। इसी बीच दोनों की ये तस्वीरें वायरल हैं। कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि कपल ऐसी खबरों से इनकार ही करता रहा है। कटरीना को इसी हफ्ते एयरपोर्ट पर देखा गया था जहां उन्होंने ढीले ढाले कपड़े पहन रखे थे। फिर से इसकी चर्चा होने लगी कि क्या उन्होंने बेबी बंप छुपाने के लिए ऐसे कपड़े पहने हैं। कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही लगातार आ रही हैं। यहां तक कि अपना बर्थडे सेलिब्रेशन हो या फिर एयरपोर्ट में भी एक्ट्रेस को लूज कपड़ों में देखा गया। जिसके बाद से प्रेग्नेंसी की खबरों को और भी हवा मिली। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। इस शादी में इन दोनों के परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोग शामिल हुए थे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। कटरीना इन दिनों अपने वर्कफ्रंट पर बिजी हैं। वह सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3‘ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास ‘मैरी क्रिसमस‘ और ‘जी ले जरा‘ है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *