सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Katihar Accident: बिहार के कटिहार में कार-ट्रैक्टर की टक्कर, बारातियों की मौत से मचा कोहराम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Katihar Accident: बिहार के कटिहार में कार-ट्रैक्टर की टक्कर, बारातियों की मौत से मचा कोहराम

बिहार के कटिहार जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी समेली प्रखंड कार्यालय के पास खड़े एक ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर मार बैठी। इस हादसे में मरने वाले सभी लोग पूर्णिया जिले के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया से सूरज और सीमा की शादी के लिए बारात निकली थी और पांच गाड़ियों का काफिला कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर जा रहा था। इसी दौरान चांदपुर चौक के पास स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही आठ लोगों ने दम तोड़ दिया। इस गाड़ी में दूल्हा सवार नहीं था, जिससे वह हादसे से बच गया। घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *