सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Praveen Nettaru Murder: कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की बेरहमी से हत्या, माहौल गरमाया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक बीजेपी युवा मोर्चा के नेता की बेरहमी से हत्या बाद एक बार फिर माहौल गरमा गया है। दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया तालुका में कल देर शाम बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है की बीजेपी युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या तब की गई जब वो अपनी दुकान बंद कर रहे थे। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में अंजाम दिया है। उनकी हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। घातक हथियारों से हुई बीजेपी नेता की हत्या की वजह से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। मारे गए प्रवीण नेट्टारू बीजेपी युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बेल्लारे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुरू में ये पता लगा है कि बाइक पर सवार हमलावर स्थानीय लोग नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, हत्यारे केरल रजिस्ट्रेशन की गाड़ी से आए थे। पुलिस को शक है कि इस जघन्य वारदात को अंजाम देकर वो लोग केरल के कासरगोड की तरफ भाग गए। पुलिस ने हत्यारों को ढूंढने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। पुलिस को आशंका है कि ये एक रिवेंज मर्डर भी हो सकता है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *