सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Karnataka Assembly Election: टिकट नहीं मिलने पर जगदीश शेट्टर ने BJP से दिया इस्तीफा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिलने पर रविवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की। शेट्टर ने कहा कि वह पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे। कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टर ने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे। पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टर ने कहा, “जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं। मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मैं सिरसी जाऊंगा और विधानसभा से अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा जिसे मैंने राज्य में बनाया था।”

लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई। इससे पहले शनिवार रात को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान ने शेट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की थी। भारतीय जनता पार्टी  ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टर से युवाओं के लिए रास्ता बनाने के वास्ते 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है। बोम्मई, जोशी और प्रधान के साथ बैठक से पहले शेट्टर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सहमत नहीं हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *