सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित,महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

करावल नगर जिला कांग्रेस की बैठक आयोजित,महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस

नई दिल्ली, ( सी.पी.एन. न्यूज़ } महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर रही कांग्रेस हर तरफ से आक्रमक होती जा रही है। कर्नाटका और हिमाचल में जोरदार जीत और भारत जोड़ो यात्रा का असर यह रहा की अब कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को भी लीड कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की संजीदगी इस बात से भी समझी जा सकती है कि 30 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली जनसभा के लिए जिला स्तर पर भी बैठक करके कार्यकर्ताओं को जनसभा से जुड़ी उनकी जिम्मेदारी दी जा रही है। इसको लेकर करावल नगर जिला कांग्रेस की एक अहम बैठक मुस्तफाबाद अध्यक्ष जावेद चौधरी के कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने किया।

Advertisement

इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक हसन अहमद, अली मेहंदी, डॉ एस पी सिंह, हाजी खुशनूद, बल्लू पहलवान, ईश्वर बागड़ी, प्रमोद जयंत और अमित डेढा ने अपने अपने सम्बोधन में कहा कि जहां आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो रही है वही इस देश को चलाने वाले चुनावी सभाओं में व्यस्त हैं। आम आदमी के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ता जा रहा है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन जनता को बताया जा रहा सब चंगा है। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने भी करारी चोट करते हुए कहा कि विश्वगुरु होने का ये कैसा अनुभव है कि जहां 82 करोड़ लोग सरकार द्वारा वितरित 5 किलो राशन पर आश्रित हैं। ये कैसे अच्छे दिन हैं कि जहां मुल्क में 45 करोड़ युवा रोजगार की उम्मीद ही छोड़ दे रहे हैं। ये कैसा नारी सुरक्षा का दंभ है कि एक राज्य में नारी जाति को नंगा कर जलूस निकाला जाता है और सरकार चुप रहती है। ये कैसा सबका विकास है कि देश भुखमरी के आंकड़ों में 121 देशों के मुकाबले में 107 वें स्थान पर पहुंच जाता है और देश का एक उद्योगपति सरकार की सरपरस्ती में विश्व के दूसरे नंबर का पैसे वाला बन जाता है और इस पर सवाल पूछने वालो की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। उनके पीछे ED और CBI लगाकर चुप करवाने का प्रयास किया जाता है। लेकिन कांग्रेस ना कभी डरी है ना ही डरेगी। कांग्रेस हर मौके पर देश की जनता के साथ खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र त्यागी , खेमचंद सैनी, अलीम अन्सारी, अशोक बघेल, तारा चंद, चौधरी महाराज सिंह रामबिलास शर्मा, डॉक्टर अकरम, मुनेश कुमार, मुकेश पाल, स्नेह शास्त्री, कपूर सिंह सिसोदिया, अशोक चौधरी, कुलदीप जोशी, डॉक्टर ओमप्रकाश कुशवाहा हारून भाई ठीक के अलावा सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *