Home मैं भी रिपोर्टर Karawal Nagar Congress meeting: करावल नगर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में...

Karawal Nagar Congress meeting: करावल नगर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में पहुंचे, डॉ.पी.के.मिश्रा, ईश्वर बागड़ी : आदेश भारद्वाज

0
311

Karawal Nagar Congress meeting: करावल नगर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में पहुंचे, डॉ.पी.के.मिश्रा, ईश्वर बागड़ी : आदेश भारद्वाज

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में पार्टी नेताओं ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। बैठक में मुख्य रूप से गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, महंगाई के बोझ और पिछले महिला दिवस पर दिल्ली की बहनों को 2500 रुपये मासिक देने के वादे पर सवाल उठाए गए। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिला ऑब्जर्वर अशोक जैन, विधानसभा प्रत्याशी डॉ . पी के मिश्रा ईश्वर बागड़ी मंगेश त्यागी भी मौजूद रहे | वरिष्ठ नेता प्रमोद जयंत और राम कुमार त्यागी चेयरमैन भी मौजूद रहे सभी का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुनावी रैलियों में बार-बार “मोदी की गारंटी” के नाम पर महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यह वादा खोखला साबित हो रहा है।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश व्यक्त किया गया डॉ.पी.के.मिश्रा नें कहा “मोदी जी ने पिछले साल चुनावों से पहले घोषणा की थी कि अगर हमारी सरकार बनी तो 8 मार्च 2025 महिला दिवस पर दिल्ली की बहनों के खाते में 2500 रुपये आएंगे, लेकिन आज तक न तो पोर्टल लॉन्च हुआ, न ही पहली किस्त आई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कैबिनेट में योजना को मंजूरी देने की बात की और बजट में 5100 करोड़ का प्रावधान किया, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को कुछ नहीं मिला। यह सिर्फ चुनावी जुमला साबित हो रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, दो दिन पहले ही घरेलू सिलेंडर की कीमतें में 60 रुपए का इजाफा कर दिया गया। जबकि भाजपा नें ने सस्ते गैस सिलेंडर (500 रुपये) देने का वादा किया था, जो अभी अधूरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here