सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Karan Kundra की विंटेज कार नहीं हुई थी चोरी, इस वजह से एक्टर ने रचाया था पूरा ड्रामा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Karan Kundra की विंटेज कार नहीं हुई थी चोरी, इस वजह से एक्टर ने रचाया था पूरा ड्रामा

टीवी एक्टर करण कुंद्रा की कार हाल ही में चोरी हो गई थी. इस बात का ऐलान एक्टर ने खुद एक वीडियो शेयर कर किया था. वहीं अब खबर आई है कि एक्टर की कार वापस मिल गई है.

टीवी एक्टर करण कुंद्रा हाल ही में अपनी नई कार को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने बीते दिन एक स्टोरी पोस्ट कर बताया था कि उन्होंने एक विंटेज कार अपने कलेक्शन में एड की है. हालांकि इसके बाद करण ने एक पोस्ट शेयर कर ये बताया कि उनकी ये नई कार गैराज से चोरी हो गई है. उन्होंने एक वीडियो शेयर को इस बात का खुद ऐलान भी किया था. लेकिन अब खबर आई है कि एक्टर की कार वापस मिल गई है.

क्या मिल गई करण कुंद्रा की चोरी हुई कार 

करण कुंद्रा ने वीडियो शेयर कर कार चोरी करने वाले को खूब लताड़ भी लगाई थी. लेकिन अब खबर आई है कि करण की कार मिल गई है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है. इंस्टैंट बॉलीवुड के मुताबिक करण की चोरी हुई कार मिल गई है. इतना ही नहीं इस पोस्ट में ये भी बताया गया है कि कार चोरी होने का सिर्फ ड्रामा रचाया गया था. असल में ये करण कंद्रा का प्रमोशन करने का एक तरीका था.

Advertisement

सीरीज के लिए करण ने रचाया चोरी का ड्रामा?

इस पोस्ट की अगली स्लाइड में करण कुंद्रा की अपकमिंग सीरीज लव अधूरा का प्रोमो भी दिखाया गया है. इस प्रोमो में करण अपनी उसी चोरी हुई कार में बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है- “आखिरकार करण कुंद्रा की विंटेज कार मिल गई. करण और एरिका एक साथ काफी हॉट लग रहे हैं’. पोस्ट से तो ये लग रहा है कि अपनी इस सीरीज के लिए ही करण ने शायद ये ड्रामा रचाया हो. क्योंकि अभी तक करण की तरफ से कार मिलने को लेकर कोई भी रिएक्शन या पोस्ट सामने नहीं आया है.

इस दिन स्ट्रीम होगी करण कुंद्रा की सीरीज

करण कुंद्रा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो लव अधूरा सीरीज में नजर आने वाले हैं. इस सीरीज में करण के साथ एरिका फर्नांडीज भी नजर आने वाली हैं. इस प्रोमो में दोनों की केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. ये सीरीज 13 मार्च को अमेजम मिनी टीवी पर स्ट्रीम की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *