सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हनीमून के लिए वाइफ द्रिशा संग पहाड़ों पर निकले करण देओल, शादी के बाद दिखाई पहले वेकेशन की झलक, टिक जाएंगी फैंस की निगाहें

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

हनीमून के लिए वाइफ द्रिशा संग पहाड़ों पर निकले करण देओल, शादी के बाद दिखाई पहले वेकेशन की झलक

सनी देओल के बेटे करण देओल शादी के बाद वाइफ द्रिशा आचार्य संग हनीमून पर निकले हैं, जिसके लिए उन्होंने पहाड़ों और झरनों से भरी जगह चुनी है.

18 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले सनी देओल के बेटे करण देओल वाइफ द्रिशा आचार्या संग वेकेशन पर निकल पड़े हैं. वहीं उनका पहले डेस्टिनेशन पहाड़ों पर है, जिसकी तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं और वह एक के बाद एक अपने इस हनीमून की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन क्यूट तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी अपना दिल दिए बिना नहीं रह पाएंगे. आइए आपको दिखाते हैं न्यूली मैरिड कपल करण देओल और द्रिशा आचार्य के वेकेशन की तस्वीरें…

बर्फ से ढके पहाड़ों और झरनों की कुछ झलकियां की शेयर

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक्टर करण देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बर्फ से ढके पहाड़ों और झरनों की कुछ झलकियां शेयर की हैं. खूबसूरत झरनों की वीडियो और पहाड़ों की तस्वीरों ने फैंस के दिलों को ठंडक दे दी है.

Advertisement

इसके अलावा एक तस्वीर में झरने के बैकग्राउंड के पीछे करण देओल और वाइफ द्रिशा आचार्य कैमरे में पोज देते दिख रहे हैं. जहां करण ब्लू ट्रैकसूट में हैं तो वहीं द्रिशा आचार्य ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं.

गौरतलह है कि इससे पहले करण देओल ने वाइफ द्रिशा के साथ वेडिंग रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दूल्हा-दुल्हन पोज देते हुए नजर आ रहे थे. इसके अलावा दादा धर्मेंद्र, दादी प्रकाश कौर, पिता सनी देओल, मां पूजा देओल और देओल फैमिली के खास सदस्यों के साथ एक्टर ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिता सनी देओल के नक्शेकदम पर चलते हुए करण देओल ने भी एक्टिंग की राह चुनी है. वहीं साल 2019 में सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म पल पल दिल के पास से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह दो फिल्मों में नजर आए. जबकि उनकी सुपरस्टार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ अपने 2 आने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *