सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बारिश से हिमाचल, उत्तराखंड और मुंबई में मौतें, जम्मू कश्मीर में स्कूल हुए बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

4 मिनट पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण दो की मौत, दिल्ली में एक की जान गई, MP में क्या हैं हालात?

दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली बारिश के बीच बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने परामर्श जारी कर लोगों को बिजली के खंभों, तारों और अन्य ढांचों से दूर रहने सहित तमाम एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी.

हिमाचल प्रदेश के सोलन और हमीरपुर जिलों में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जबकि शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण हुईं घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. बाढ़ और भारी बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा तथा मकान और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा बाढ़ के पानी में कई मवेशी बह गए. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार को हमीरपुर और शिमला जिले में एक-एक व्यक्ति डूब गए. बारिश ने 11 मकानों और वाहनों के साथ-साथ चार गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचाया. पिछले 24 घंटों में राज्य को अनुमानित 78 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, चंबा और कुल्लू जिलों में अचानक बाढ़ आने की संभावना के कारण फसलों, फलों के पेड़ों और अन्य पौधों को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने 26 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने जबकि 27-29 जून तक गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ आंधी चलने संबंधी ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है.

दिल्ली में दो दिन पहले आया मानसून

मानसून अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचा, जिससे दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. लगातार हुई बारिश के बीच नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तड़के शुरू हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम है. दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटे में 48.3 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई. बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम भी हो गया.

ऐसा 1961 के बाद पहली बार हुआ

आईएमडी ने कहा कि 21 जून, 1961 के बाद से यह पहली बार है, जब दक्षिण-पश्चिमी मानसून दिल्ली और मुंबई दोनों जगह रविवार को एक साथ पहुंचा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून अपने तय समय से दो दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा. मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसने सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया.

एहतियात बरतने की सलाह

दिल्ली में रविवार को मानसून की पहली बारिश के बीच बिजली आपूर्ति कंपनी बीएसईएस ने परामर्श जारी कर लोगों को बिजली के खंभों, तारों और अन्य ढांचों से दूर रहने सहित तमाम एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी. यहां जारी परामर्श में डिस्कॉम ने लोगों से बिजली के खंभों, उप क्रेंदों, ट्रांसफॉर्मर और स्ट्रीट लाइट से दूर रहने की अपील की. बीएसईएस ने परामर्श में कहा है कि बच्चे जल जमाव वाले उद्यानों और विद्युत ढांचों के पास खेलने से बचें, भले ही उनके चारों ओर अवरोधक लगाए गए हों. डिस्कॉम ने परामर्श में कहा, ‘‘अपने परिसर में संपूर्ण वायरिंग की लाइसेंस प्राप्त विद्युत ठेकेदार से जांच कराएं. यदि मीटर केबिन में पानी का रिसाव हो रहा है तो मुख्य स्विच को बंद कर दें. यह सुनिश्चित करने के बाद ही मुख्य स्विच चालू करें कि सभी त्रुटियां ठीक हो गईं हैं. बिजली के झटके और दुर्घटनाओं से बचने के लिए अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकर (ईएलसीबी) लगाएं.”

ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

आईएमडी ने मध्य प्रदेश के दो जिलों छिंदवाड़ा एवं सिवनी में अगले 24 घंटों में (रविवार सुबह साढ़े आठ बजे से सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) कहीं-कहीं पर अतिभारी बारिश (115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक) के साथ गरज-चमक की संभावना के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, आईएमडी ने इस दौरान राज्य के नौ जिलों बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया एवं सिवनी में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा (64.5 मिलीमीटर सं 115.6 मिलीमीटर तक) एवं गरज चमक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *