सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बिहार के किशनगंज पुल ढहने के मामले में नीतीश सरकार का एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित

2 मिनट पढ़ें

किशनगंज पुल ढहने के मामले में एनएचएआई ने चार अधिकारियों को निलंबित किया

एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार ने कहा, ‘‘एनएचएआई ने पुल निर्माण से जुड़े चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, यह परियोजना 1,500 करोड़ रुपये की है.’’

परियोजना का हिस्सा रहे चार अधिकारियों को किया निलंबित

बिहार के किशनगंज जिले में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने के एक दिन बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रविवार को परियोजना का हिस्सा रहे चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया. मेची नदी पर बन रहा यह निर्माणाधीन पुल किशनगंज और कटिहार को जोड़ेगा. एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अवधेश कुमार ने कहा, ‘‘एनएचएआई ने पुल निर्माण से जुड़े चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, यह परियोजना 1,500 करोड़ रुपये की है.”

हालांकि, उन्होंने निलंबित किए गए अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया. एनएच-327ई पर गोरी के पास पुल का एक खंभा शनिवार को गिर गया. एनएचएआई के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है, जो विस्तृत जांच के लिए घटनास्थल का दौरा करने वाली है.

इस बीच, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि यह पुल केंद्रीय परियोजना का हिस्सा था और इस मामले में कार्रवाई करने का अधिकार एनएचएआई के पास है. इसके पहले चार जून को खगड़िया जिले को भागलपुर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल ध्वस्त हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *