Home Breaking News नेटफ्लिक्स पर आते ही बढ़े कपिल शर्मा की टीम के भाव, करोड़ों...

नेटफ्लिक्स पर आते ही बढ़े कपिल शर्मा की टीम के भाव, करोड़ों में वसूलते हैं एक एपिसोड की फीस

0
120
Oplus_131072

नेटफ्लिक्स पर आते ही बढ़े कपिल शर्मा की टीम के भाव, करोड़ों में वसूलते हैं एक एपिसोड की फीस

कपिल शर्मा अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर चल इस शो में कॉमेडियन करोड़ों में चार्ज कर रहे हैं.

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से एक बार फिर कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो के लिए हर एक कलाकार मोटी रकम ले रहा है. जी हां कपिल शर्मा से लेकर कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर तगड़ा चार्ज कर रहे हैं. आज हम आपको बताते हैं कि इस शो में काम करने के कौन कितनी रकम वसूल रहा है.

करोड़ों में कपिल शर्मा की एक एपिसोड की रकम

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा ने 5 एपिसोड के लिए 26 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की है. ये एक एपिसोड के 5 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनील ग्रोवर, जो अपने झगड़े के लगभग सात साल बाद कपिल के साथ फिर से नजर आए, एक एपिसोड के लिए 25 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं.

जानें कौन कितना चार्ज कर रहा

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि अर्चना पूरन सिंह हर एक एपिसोड के लिए 10 लाख रुपये वसूल रही हैं. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर को लगभग 10 लाख रुपये, 7 लाख रुपये और 6 लाख रुपये मिल रहे हैं.

बता दें कि कपिल शर्मा ने 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत की. इसके प्रीमियर के बाद से, इसके पांच एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं. इस शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर के साथ गेस्ट बनकर आए थे. इसके बाद कई सेलेब्स शो में नजर आ चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here