Home मनोरंजन The Kapil Sharma Show : नए चेहरों के साथ वापस आ रहा...

The Kapil Sharma Show : नए चेहरों के साथ वापस आ रहा है कपिल शर्मा का शो

0
454

कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो द कपिल शर्मा वापस आ रहा है। हाल ही में कपिल ने शो से ब्रेक लिया क्योंकि उन्हें विदेश में परफॉर्म करने जाना था। हालांकि अब कपिल वापस आ रहे हैं अपने शो को लेकर। नया सीजन के साथ इस बार कपिल अपने फैंस के लिए एक दिलचस्प सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। इस बार कपिल का शो टीवी पर देखने वाले लोगों को भी लाइव जाकर कॉमेडी करने का मौका मिलेगा। कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले काफी समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर सीजन को लोगों ने अपना भरपूर प्यार दिया। पिछली बार जब ये शो बंद हुआ तो लोगों को झटका लगा था लेकिन फैंस की लगातार डिमांड पर एक बार फिर कपिल शर्मा अपना शो लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कपिल की टीम की तरफ से इंस्टाग्राम पर अनाउंसमेंट की गई है। सोशल मीडिया पर लिखा गया है, ‘भारत का मोस्ट पॉपुलर शो कपिल शर्मा शो वापस आ रहा है और अब इस परिवार में नए सदस्य भी शामिल होंगे।’ इसका मतलब की अगर आपको भी इस शो में अपनी कॉमेडी के स्क्लिस दिखाने हैं तो इस शो के लिए ऑडिशन दे सकते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। हालांकि ज्यादातर फैंस तो कमेंट करके रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि सुनील ग्रोवर को शो में वापस बुलाया दाए। वैसे बता दें कि इंडिया लाफ्टर चैलेंज में सुनील ग्रोवर आ रहे हैं। वह शो में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में ही सबको हंसा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here