Home देश दुनिया Kanpur Accident: कानपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, किन्नर की...

Kanpur Accident: कानपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, किन्नर की मौत, छह घायल

0
49

Kanpur Accident: कानपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, किन्नर की मौत, छह घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कल्याणपुर इलाके में मूर्ति विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल एक लोडर अचानक अनियंत्रित होकर आगे नाच रहे लोगों पर चढ़ गया। इस हादसे में एक किन्नर की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर क्षेत्र की रहने वाली किन्नर मन्नत मां ने अपने घर पर गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। मंगलवार रात विसर्जन जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय, महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हुए। मूर्ति विसर्जन के लिए दो लोडर मंगाए गए थे, जिनमें से एक पर प्रतिमा रखी गई थी। जुलूस जैसे ही पनकी नहर की ओर बढ़ा, अचानक एक लोडर की रफ्तार बढ़ गई और वह आगे नाच रहे लोगों पर चढ़ गया।

हादसे में किन्नर रानी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घायलों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज कराया गया और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।

कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि अरमापुर नहर की ओर विसर्जन जुलूस जा रहा था, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोडर चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here