सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कन्हैया लाल के दोनों बेटों को मिली नौकरी, बोले-आरोपियों को अब फांसी मिलने का इंतजार

2 मिनट पढ़ें
कन्हैया लाल के दोनों बेटों को मिली नौकरी, बोले-आरोपियों को अब फांसी मिलने का इंतजार

कन्हैया लाल के दोनों बेटों को मिली नौकरी, बोले-आरोपियों को अब फांसी मिलने का इंतजार

Advertisement

 

राजस्थान के उदयपुर में 28 जून को मुस्लिम कट्‌टरपंथियों द्वारा मारे जाने वाले टेलर कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटों ने शुक्रवार को सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली। उदयपुर के जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने उन्हें जिला कोष कार्यालय में सरकारी बाबू के पद पर ज्वाइन करवाया। इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नियमों को शिथिल करते हुए दोनों बेटों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था जो पूरा हुआ।

नौकरी के लिए सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया

कन्हैयालाल तेली के दोनों बेटे तरुण (19) को शहर और छोटे बेटे यश (18) को ग्रामीण कार्यालय में नियुक्ति दी गई है। दोनों बेटों ने निर्देशों का पालन करते हुए शुक्रवार को शुभ मुहूर्त देखकर कोषाधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के पद पर ज्वाइनिंग दी। कन्हैया के बड़े बेटे तरुण ने नौकरी ज्वाइन करने से पहले पिता की तस्वीर के सामने सिर झुका कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद मां ने ईमानदारी की सीख देते हुए ज्वाइनिंग के लिए रवाना किया। तरुण साहू ने नौकरी के लिए सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

Advertisement

बस अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले

तरूण ने कहा कि पिता की हत्या के मामले में एनआईए द्वारा जो जांच चल रही है उससे भी वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। बस अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले। इस बात का इंतजार है। उसने बताया कि पिता की हत्या के बाद समाज, सरकार और तमाम नेताओं ने जो परिवार का साथ दिया, उसको कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *