सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बड़े अंतराल से जीत दर्ज करेगें कन्हैया कुमार : हाजी जरीफ

2 मिनट पढ़ें
बड़े अंतराल से जीत दर्ज करेगें कन्हैया कुमार : हाजी जरीफ

बड़े अंतराल से जीत दर्ज करेगें कन्हैया कुमार : हाजी जरीफ

Advertisement

बड़े अंतराल से जीत दर्ज करेगें कन्हैया कुमार : हाजी जरीफ

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एक मजबूत और विजयी प्रत्याशी है कन्हैया कुमार, ऐसा कहना है कबीर नगर वार्ड से कांग्रेस के निगम पार्षद हाजी जरीफ का। उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार पर बात करते हुए हाजी जरीफ ने कहा की कन्हैया कुमार एक बहुत ही अच्छे प्रत्याशी है, युवा है और इस वजह से युवा वर्ग भी अबकी बार लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रति ज्यादा आकर्षित होगा। हाजी जरीफ ने आगे कहा की भाजपा के प्रत्याशी और दो बार के सांसद मनोज तिवारी ने अपने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया।

Advertisement

हाजी जरीफ ने आगे कहा की जैसे ही कन्हैया कुमार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में अपनी कुछ जनसभाएं करेंगे माहौल कन्हैया कुमार के पक्ष में बनना शुरू हो जाएगा। हाजी जरीफ ने आगे कहा की उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के लिए कन्हैया कुमार प्रत्याशी के रूप में नए जरूर है लेकिन कन्हैया कुमार किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की कन्हैया कुमार राष्ट्रीय स्तर का चेहरा है, उनकी छवि बिल्कुल साफ है एवं देश के पढ़े लिखे शिक्षित नेताओं में उनकी गिनती होती है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की यकीनन कांग्रेस की तरफ से उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कन्हैया कुमार का नाम सुनते ही मनोज तिवारी और भाजपा की रातों को नींद उड़ गई होगी। हाजी जरीफ ने आगे कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है की कन्हैया कुमार उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेंगे और भारी मतों से जीतेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *