सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Kalyan Banerjee Viral Video: कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kalyan Banerjee Viral Video: कोलकाता एयरपोर्ट पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोलकाता एयरपोर्ट पर कुछ लोगों के साथ तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कल्याण बनर्जी एयरपोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

नारों से नाराज होकर कल्याण बनर्जी अपना आपा खो बैठे और विरोध कर रहे लोगों से बहस करने लगे। वायरल वीडियो में वह आक्रामक अंदाज में भीड़ की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी निशाना साधा। वीडियो में कल्याण बनर्जी को ‘सुवेंदु अधिकारी चोर है, उनके पिता भी चोर हैं’ जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

घटना के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक बहस का विषय बन गया। भाजपा समर्थकों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Advertisement

दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजनीति में हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कई जगह विरोध का सामना करना पड़ा है। इससे पहले दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को भी प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। 30 मई को पोस्ट-पोल हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी पर कुछ लोगों ने अंडे और पत्थर फेंके थे। उस दौरान भी ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विरोध इतना उग्र हो गया था कि प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी के कपड़े तक फाड़ दिए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। सुरक्षा कर्मियों को उन्हें घेरकर और हेलमेट पहनाकर भीड़ से बाहर निकालना पड़ा था। उस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

अभिषेक बनर्जी ने उस विरोध प्रदर्शन को भाजपा समर्थित बताया था, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन से नाराज जनता का आक्रोश है। अब कल्याण बनर्जी के साथ हुई यह घटना भी पश्चिम बंगाल की मौजूदा राजनीतिक गर्मी को और बढ़ाती नजर आ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *