सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ओटीटी पर भी छाई ‘कल्कि’, ‘सालार’ और महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ को पछाड़ा, मिले इतने व्यूज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महेश बाबू की Guntur Kaaram एक बार फिर धमाका करने को तैयार, फैंस को दी  खुशखबरी - India TV Hindi

 

ओटीटी पर भी छाई ‘कल्कि’, ‘सालार’ और महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ को पछाड़ा, मिले इतने व्यूज

ओटीटी पर आने के साथ ही परबहस की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने पहले हफ्ते में ही व्यूज के मामले में ‘सालार’ और ‘गुंटूर कारम’ को पछाड़ दिया है.

प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारों से सजी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सिनेमाघरों में दो महीने पूरे कर लिए है. फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और शानदार कलेक्शन करते हुए ब्लॉकबस्टर बनने में कामयाब रही.

सिनेमाघरों में अपार सफलता के बाद प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्कि’ ने हाल ही में ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है. हिंदी, तमिल और तेलुगु में दर्शक फिल्म का लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठा रहे हैं. कुछ दिनों के अंदर ही कल्कि ने प्रभास की एक अन्य फिल्म ‘सालार’ और महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ के टोटल व्यूज से 66 परसेंट ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं.

कल्कि का हिंदी वर्जन दुनियाभर में मचा रहा धूम

‘कल्कि 2898 एडी’ का हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर दुनियाभर में नंबर 2 बना हुआ है. कुछ दिनों पहले ही कल्कि 2898 एडी ने नेटफ्लिक्स पर एंट्री ली थी. फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी देखी जा रही है. लेकिन हिंदी वर्जन रिकॉर्डतोड़ व्यूज बटोर रहा है.

व्यूज के मामले में ‘सालार’ और ‘गुंटूर कारम’ को पछाड़ा

व्यूज के मामले में प्रभास की कल्कि ने प्रभास की ही ‘सालार’ और महेश बाबू की इस साल आई फिल्म ‘गुंटूर कारम’ को धूल चटा दी है. अपने पहले वीक में प्रभास और प्रशांत नील की फिल्म ‘सालार’ ने नेटफ्लिक्स पर 1.6 मिलियन व्यूज बटोरे थे. दूसरे वीक में सालार के 1.9 मिलियन व्यूज हुए थे और टोटल आंकड़ा 3.5 मिलियन रहा. जबकि कल्कि ने पहले ही हफ्ते में 4.5 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं.

Advertisement

वहीं महेश बाबू की शानदार फिल्म ‘गुंटूर कारम’ भी कल्कि के आगे ओटीटी पर पिछड़ गई. गुंटूर कारम ने ओटीटी पर आने के बाद पहले हफ्ते में हिंदी वर्जन में 1.1 मिलियन व्यूज और दूसरे वीक में 1.8 मिलियन व्यूज हासिल किए थे. ऐसे में कल्कि के ताबड़तोड़ व्यूज के आगे गुंटूर कारम कहीं नहीं टिकी.

कल्कि बनी OTT पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली पांचवी फिल्म

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई किसी हिंदी फिल्म के लिए सबसे अच्छी ओपनिंग के मामले में कल्कि (हिंदी वर्जन) अब पांचवे नंबर पर आ चुकी है. आइए जानते है कि इससे पहले नेटफ्लिक्स पर किन हिंदी फिल्मों का फर्स्ट वीक में शानदार प्रदर्शन हुआ था.

2023 की रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में 6.2 मिलियन व्यूज बटोरे थे.

ऋतिक रोशन और दीपिका अपडुकों की फिल्म ‘फाइटर’ को टोटल 5.9 मिलियन विज्ज मिले थे.

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की क्रू ने 5.4 मिलियन व्यूज हासिल किए थे.

4.9 मिलियन व्यूज के साथ शाहरु खान की डंकी चौथे नंबर पर काबिज है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *