सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस से हुई बड़ी त्रासदी, कार्तिक पूर्णिमा स्नान को जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Mirzapur Train Accident: मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस से हुई बड़ी त्रासदी, कार्तिक पूर्णिमा स्नान को जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत

रेलवे ट्रैक पार करते वक्त कालका मेल की चपेट में आए श्रद्धालु, दो घायल
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर जैसे ही रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

चुनार स्टेशन पर मचा हाहाकार
हादसा सुबह करीब 7 बजे के आसपास हुआ, जब गोमो-चोपन पैसेंजर से उतरे श्रद्धालु स्टेशन से बाहर जाने के लिए ट्रैक पार कर रहे थे। उसी समय हावड़ा से कालका जा रही कालका मेल वहां से गुजर रही थी। श्रद्धालुओं को ट्रेन की रफ्तार का अंदाजा नहीं लग पाया और देखते ही देखते दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब ट्रेन को रुकते देखा तो चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

गलत दिशा में उतरने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालु ट्रेन के दूसरी ओर यानी ट्रैक की दिशा में उतर गए। इसी बीच तेज रफ्तार कालका एक्सप्रेस वहां से गुजरी और आठ लोग उसकी चपेट में आ गए। इनमें छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। रेलवे ट्रैक पर हर तरफ खून बिखर गया, दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

Advertisement

राहत और बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और स्टेशन पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आए थे
हादसे में मारे गए सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर गंगा स्नान करने आए थे। इस दिन हजारों की संख्या में भक्त गंगा किनारे स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। लेकिन इन श्रद्धालुओं के लिए यह आस्था भरा सफर दर्दनाक अंत में बदल गया। हादसे के बाद आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में रेलवे ट्रैक पार न करें और केवल निर्धारित पुल या अंडरपास का ही इस्तेमाल करें। रेलवे ने स्टेशन पर अनाउंसमेंट के जरिए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *