सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Kaithal accident:  कैथल में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kaithal accident:  कैथल में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन और हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर, 4 लोगों की मौत, कई घायल

हरियाणा के कैथल जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और कई अन्य लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक और घायल लोग पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले थे। वे पिहोवा (जिला कुरुक्षेत्र) में गुरुद्वारा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। शनिवार रात को वे कैथल के नीम साहब गुरुद्वारा में रुके थे और सुबह लंगर प्रसाद खाने के बाद पिहोवा के लिए रवाना हुए।

हादसा सुबह करीब 6 बजे क्योडक गांव के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। पिकअप वैन जैसे ही वहां पहुंची, सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ जा रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में सवार पांच लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का मंजर बेहद भयावह था और टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

कैथल गुरुद्वारा के सेवादार हरभजन सिंह ने बताया कि ये लोग जैतो मंडी से आए थे और “पेवे बाबा जीवन सिंह जी” की बरसी में शामिल होने के बाद पिहोवा जा रहे थे। दुर्भाग्य से रास्ते में यह हादसा हो गया।

वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह टक्कर हुई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *