सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Kainchi Dham Accident: कैंची धाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो; दो महिलाओं समेत तीन की मौत

2 मिनट पढ़ें

Kainchi Dham Accident: कैंची धाम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो; दो महिलाओं समेत तीन की मौत

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्शन के लिए जा रही पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार में कुल सात लोग सवार थे, जो सभी कैंची धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वाहन नैनीताल जिले के लोहाली क्षेत्र के पास पहुंचा, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी इलाके और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान दो महिलाओं और एक किशोरी को मृत घोषित किया गया, जबकि चार अन्य घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल सभी लोग उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और वे नैनीताल के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या सड़क पर संतुलन बिगड़ना मानी जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *