सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Kailash Gahlot News: कैलाश गहलोत को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद, AAP से दिया था इस्तीफा

2 मिनट पढ़ें
Kailash Gahlot News

Kailash Gahlot News: कैलाश गहलोत को बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, मिला ये पद, AAP से दिया था इस्तीफा

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी से हाल ही में इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले कैलाश गहलोत को दिल्ली बीजेपी बड़ी जिम्मेदार सौंपी है. दिल्ली बीजेपी ने उन्हें चुनाव संचालन समिति का सदस्य बनाया है. बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को कहा था कि दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी को छोड़ना उनके लिए बहुत कठिन फैसला था, लेकिन यह जरूरी हो गया था.

दरअसल, दिल्ली बीजेपी ने चुनाव अभियान का नेतृत्व करने के लिए यह समिति बनाई है. इसमें प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है. इस समिति का मकसद दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना और चुनावी अभियान की देखरेख करना है. इससे पहले पार्टी ने 23 सदस्यों की प्रदेश चुनाव संचालन समिति घोषित की थी.

AAP को छोड़ना मेरे लिए आसान नहीं था- कैलाश गहलोत
बता दें कैलाश गहलोत ने 17 नवंबर को आप छोड़ने के बाद 18 नवंबर को बीजेपी ज्वाइन करने के बाद कहा था कि “आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली है. मेरे लिए ये आसान कदम नहीं था. अन्ना जी के दिन से हम आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. दिल्ली के लिए लगातार काम करते आए हैं. कुछ लोग सोचते होंगे कि ये ओवरनाइट या किसी के दबाव में लिया फैसला लिया है, तो वो गलत है.”

उन्होंने कहा, “ना ही यह फैसला किसी के दबाव में लिया है. जो ये कह रहे हैं कि ईडी और सीबीआई के दाबाव मे ऐसा किया है, तो वो नैरेटिव बना रहे हैं. हमारे जैसे हजारों लोगों ने अन्ना के आंदोलन में एक विचारधारा देख कर शामिल हुए थे. हमारा मकसद दिल्ली का विकास करना था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *