सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

बिल को लेकर जेडब्ल्यू मैरियट होटल के स्टाफ पर बंधक बनाने का आरोप, केस दर्ज

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

मह‍िला ने प्रसिद्ध होटल पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बिल को लेकर हुआ था विवाद, केस दर्ज

प्राथमिकी के अनुसार, विवाद 26 दिसंबर 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम के बिल के भुगतान को लेकर हुआ था. जिसके लिए संगठन ने होटल में 94 कमरे और हॉल बुक किए थे.

दिल्ली के एयरोसिटी में जेडब्ल्यू मैरियट होटल के कर्मचारियों पर 55 वर्षीय महिला ने खराब सेवा की शिकायत करने और होटल के बिल के भुगतान के लिए समय मांगने पर खुद को घंटों बंधक बनाकर रखने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. महिला एक व्यावसायिक संगठन के लिए कानूनी सलाहकार के तौर पर काम करती है. होटल ने इन आरोपों से इनकार किया है और इन्हें बेबुनियाद बताया है.

प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया

जेडब्ल्यू मैरियट के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जेडब्ल्यू मैरियट नयी दिल्ली एयरोसिटी संबंधित मामले में होटल के खिलाफ लगे इन आरोपों का दृढ़ता से खंडन करता है और मामले की जांच में होटल संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहा है.”

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘‘हम पूरी निष्ठा, नैतिकता और मूल्यों के साथ काम करते हैं जो हम अपने सभी भागीदारों, सहयोगियों और मेहमानों के प्रति भी दिखाते हैं. चूंकि मामला वर्तमान में पुलिस देख रही है, इसलिए हम कोई और जानकारी देने में असमर्थ हैं.”

महिला अपना नाम नहीं बताना चाहती. उसने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि होटल के कर्मचारियों ने उसे फटकारा और दो पुरुष कर्मचारियों की निगरानी में बंधक बना लिया, जो लगातार होटल में हर जगह उसके पीछे रहते थे.

महिला ने अपनी शिकायत में लिखा है, ‘‘जब मैं शौचालय गई, तब वे बाहर इंतजार करते रहे.” शिकायत के आधार पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डा पुलिस थाना ने एक प्राथमिकी दर्ज की है.

प्राथमिकी के अनुसार, विवाद 26 दिसंबर 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम के बिल के भुगतान को लेकर हुआ था जिसके लिए संगठन ने होटल में 94 कमरे और हॉल बुक किए थे. इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कंपनी ने 55 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया, जिसमें देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने भाग लिया.

Advertisement

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि कमरे के किराए में छूट के संदर्भ में कुछ विसंगतियां थीं और उसके संगठन ने बिल की पूरी तरह से जांच करने के लिए समय मांगा था क्योंकि वे पहले ही बिल का 80 प्रतिशत भुगतान कर चुके थे.

उसने प्राथमिकी में कहा, ‘‘हमने एक जनवरी तक 30 कमरे बुक किए थे और हमने उनसे अनुरोध किया था कि वे हमें एक जनवरी तक शेष भुगतान करने की अनुमति दें, लेकिन उन्होंने मुझे और कुछ अन्य आयोजकों को बंधक बना लिया और हमें होटल से बाहर नहीं जाने दिया.”

उन्होंने कहा कि संकट में फंसी महिलाओं के लिए दिल्ली पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क करने के बाद एक उपनिरीक्षक को होटल भेजा गया जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने उन्हें जाने दिया.

उसने कहा, ‘‘रात के 12 बजकर 10 मिनट पर मुझे घर जाने दिया गया. होटल के कर्मचारियों ने मुझे कई घंटों तक अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा और पूरे समय परेशान किया.”

उसने यह भी आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान होटल के एक शेफ ने जानबूझकर उसे अनुचित तरीके से छुआ, जिसके लिए उसने उसे डांटा और वह चला गया. महिला ने कहा, ‘‘मैं उसका नाम नहीं जानती लेकिन अगर वह मेरे सामने आता है तो मैं उसे पहचान सकती हूं.”

महिला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना पिछले साल दिसंबर में होने के बावजूद पुलिस ने 11 अप्रैल तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.

हालांकि, आईजीआई पुलिस के अनुसार, महिला की प्रारंभिक शिकायत में कुछ बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए उसका थाने आना जरूरी था. बहरहाल, व्यस्तता के कारण महिला थाने नहीं आ पा रही थी और जब वह 11 अप्रैल को आई तब प्राथमिकी दर्ज की गई.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *