
जेपी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल में रंगारंग ड्रॉइंग एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन : पंकज शर्मा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जेपी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल, शाहदरा, द्वारा ड्रॉइंग एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 3 से 10 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में 400 से अधिक नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और देशभक्ति की भावना को रंगों एवं वेशभूषा के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों और फैंसी ड्रेस प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र महाजन विधायक रहे |

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी भारद्वाज ,के.डी.पाठक पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा ,रितेश सूजी शिवानी पांचाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल वशिष्ठ , पूर्व पार्षद दिव्य जायसवाल धरमवीर नागर, राजेश कुमार ,पीके आजाद सुशील पांचाल रामनिवास शर्मा निरंजन सिंह त्यागी हरपाल सिंह परमानन्द शर्मा, बिन्नी वर्मा डीपी जैन जी सुरेंद्र वर्मा एवं क्षेत्र के अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ जेपी फाउंडेशन पब्लिक स्कूल के संस्थापक जगदीश प्रसाद शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी तारा देवी प्रेम चंद शर्मा के द्वारा द्वीप प्रज्वलन करके किया गया इस अवसर पर प्रिंसिपल पूजा पाठक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों द्वारा ड्राइंग कंपीटिशन व ड्रेस कंपीटिशन में हिस्सा लिया प्रतियोगिता को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु विद्यालय द्वारा विशेष प्ले ज़ोन एरिया की व्यवस्था की गई, जिसमें झूले, फन राइड्स, ट्रैम्पोलिन, टनल, पज़ल्स, गेम्स एवं बॉल पूल जैसी सुविधाएँ बच्चों के लिए उपलब्ध रहीं।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को आकर्षक उपहार, मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं शीर्ष 7 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करना है। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ एवं अभिभावकों का विशेष योगदान रहा।


